सगाई से पहले जमकर रोमांस करेंगे नंदिनी और समर, काव्या लगाएगी आग

HomeTelevision

सगाई से पहले जमकर रोमांस करेंगे नंदिनी और समर, काव्या लगाएगी आग

स्टार प्लस के सीरियल ‘अनुपमा’ का अपकमिंग एपिसोड काफी खूबसूरत होने वाला है। सीरियल के अपकमिंग एपिसोड्स में अब कुछ दिन आपको समर और नंदिनी की दमदार केमेस

TRP List 11th Week 2021: Kundali Bhagya ने Imlie को चटाई धूल, जानिए क्या है Anupamaa का हाल?
‘करण कुंद्रा ने मुझे चीट किया, माफी भी नहीं मांगी’ ब्रेकअप पर पहली बार बोलीं अनुषा दांडेकर
Indian Idol 12: परफॉर्मेंस के बाद फिर ट्रोल हुए मोहम्मद दानिश और शनमुख प्रिया, यूजर्स ने बताया सबसे ‘बेसुरा’

स्टार प्लस के सीरियल ‘अनुपमा’ का अपकमिंग एपिसोड काफी खूबसूरत होने वाला है। सीरियल के अपकमिंग एपिसोड्स में अब कुछ दिन आपको समर और नंदिनी की दमदार केमेस्ट्री की झलक देखने को मिलने वाली है। अनुपमा’ के पिछले एपिसोड में ही दिखाया गया था कि खुद वनराज समर और नंदिनी की सगाई को अनाउंस करता है, जिसे देखकर हर कोई खुशी से झूम उठता है।

एक्ट्रेस अनघा भोसले ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीरियल ‘अनुपमा’ के सेट की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जो लगातार वायरल हो रही हैं।सीरियल ‘अनुपमा’ के सेट पर जिस तरह से नंदिनी समर को देखकर शरमा रही है, इसे देखकर लगता है कि अपकमिंग एपिसोड को देखकर कई दिल धड़कने वाले हैं।

नंदिनी ने कसम खाई है कि वो अनुपमा और वनराज को अपने पास्ट के बारे में सब कुछ बता देगी। अभी तक उसका पास्ट सिर्फ और सिर्फ समर ही जानता है।बीते दिनों ही सीरियल ‘अनुपमा’ में दिखाया गया था कि समर और नंदिनी की सगाई पक्की हो चुकी है। अब कुछ दिन इस सीरियल में खुशनुमा माहौल देखने को मिलेगा।

सीरियल ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में समर और नंदिनी एक-दूसरे के साथ ऐसे ही बच्चे बनकर लड़ते हुए नजर आएंगे।रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में ऐसा भी हो सकता है कि नंदिनी का सच जानने के बाद शाह परिवार उसकी और समर की शादी ना कैंसिल कर दें।