KBC 13: बिग बी ने बता दी है रजिस्ट्रेशन की तारीख, आप भी पा सकते हैं फिर से करोड़ों कमाने का मौका

HomeTelevision

KBC 13: बिग बी ने बता दी है रजिस्ट्रेशन की तारीख, आप भी पा सकते हैं फिर से करोड़ों कमाने का मौका

कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के मुश्किल दौर में अगर जान सलामत रहे तो भी खुद को मानसिक तनाव से दूर रखना एक बड़ी चुनौती है. डॉक्टर और मनोवैज्ञानिक म

Khatron Ke Khiladi 11: अर्जुन बिजलानी ने जीता पहला मैडल, श्वेता तिवारी ने रोहित शेट्टी की जजमेंट पर उठाए कई सवाल
गाने के बीच सबके सामने स्टेज पर ही रोने लगीं Arunita Kanjilal, देखकर Pawandeep Rajan रह गए शॉक्ड
‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में हिस्सा नहीं लेंगी Rubina Dilaik, इस वजह से ठुकाराया मेकर्स का ऑफर

कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के मुश्किल दौर में अगर जान सलामत रहे तो भी खुद को मानसिक तनाव से दूर रखना एक बड़ी चुनौती है. डॉक्टर और मनोवैज्ञानिक महामारी के दौर में उपजे तनाव को दूर करने के लिए योग और व्यायाम करने, ध्यान यानी मेडिटेशन करने, मनपसंद किताब पढ़ने या मनोरंजन के जरिए समय बिताने की सलाह देते हैं.

टीवी चैनलों पर एक बार फिर जहां रामायण जैसे धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो रही है. वहीं इसी दौरान देश में करोड़ों लोगों के एक और पसंदीदा कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC 13) के रजिस्ट्रेशन की तारीख का ऐलान हो गया है

मुश्क‍िल घड़ी में फिल्म, फेवरेट सीरियल्स और ओटीटी सीरीज ने भी लोगों के कठ‍िन हालात को थोड़ा आसान बनाया है. ऐसे में सोनी टीवी के बंपर टीआरपी शो केबीसी के 2021 एडिशन का प्रोमो लॉन्च हुआ है.

इस प्रोमो में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ये कह रहे हैं कि, कभी सोचा है कि आपके और आपके सपनों के बीच फासला कितना है? सिर्फ तीन अक्षरों का. कोशिश. तो अपना सपना साकार करने के लिए उठाइए फोन और हो जाइए तैयार क्योंकि 10 मई से शुरू हो रहे हैं केबीसी रजिस्ट्रेशंस. हॉट सीट और मैं इंतजार कर रहे हैं आपका. तो आप भी बस तैयार हो जाइए.