‘क्या आपके साथ काम करने का मौका मिलेगा?’, फैन ने पूछा तो कपिल शर्मा ने खुद का ही उड़ाया मजाक

HomeTelevision

‘क्या आपके साथ काम करने का मौका मिलेगा?’, फैन ने पूछा तो कपिल शर्मा ने खुद का ही उड़ाया मजाक

टीवी स्टार और कॉमेडियन कपिल शर्मा का मशहूर ‘द कपिल शर्मा शो’ इसी साल फरवरी से बंद हो गया। शो के बंद होने के बाद दर्शक और उनके फैंस निराश हैं। हर वीकें

The Kapil Sharma Show: जब शो में पहुंचीं Sania Mirza तो हाज़िरजवाब Kapil Sharma की भी हो गई बोलती बंद
Kapil Sharma ने अपने बेटे को दिया खास नाम, मतलब जानकर करेंगे तारीफ
Bigg Boss 13 winner : सिद्धार्थ शुक्ला के जीतते ही भड़के ये सितारे

टीवी स्टार और कॉमेडियन कपिल शर्मा का मशहूर ‘द कपिल शर्मा शो’ इसी साल फरवरी से बंद हो गया। शो के बंद होने के बाद दर्शक और उनके फैंस निराश हैं। हर वीकेंड कपिल अपनी कॉमेडी से सभी को हंसाने में कामयाब रहते हैं। शो मई 2021 से फिर से प्रसारित होगा।

मंगलवार की शाम को कपिल ने अपने कई फैंस के सवालों के जवाब दिए। एक फैन ने उनसे पूछा- ‘मैं आपके साथ काम करना चाहता हूं। क्या मुझे मौका मिल सकता है?’ कपिल ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया और लिखा- ‘मैं तो अभी खुद घर पर बैठा हूं भाई।‘

कपिल शर्मा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। वो अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। करीब दो महीने पहले ही उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। कपिल ने हाल ही में अपने बेटे के नाम का खुलासा किया। उन्होंने उसका नाम त्रिशान रखा है।

कपिल ने यह भी बताया कि जल्द ही वह अपने बेटे की तस्वीर साझा करेंगे। ट्विटर पर एक यूजर ने कहा कि ‘हम चाहते हैं कि कृपया आप अपने परिवार के साथ फोटो साझा करें। हम जूनियर कप्पू (त्रिशान) को देखना चाहते हैं।‘ जवाब में कपिल ने लिखा- ‘जल्दी ही पोस्ट करूंगा।‘

कपिल और गिन्नी की एक बेटी भी है, जिसकी झलक कपिल के सोशल एकाउंट पर दिख जाती है। कपिल ने अपनी बेटी का नाम अनायरा रखा है। कपिल और गिन्नी ने 12 दिसंबर 2018 को शादी की थी।

मई में कपिल का शो फिर से प्रसारित होगा। इसके अलावा जल्द ही वह नेटफ्लिक्स के एक प्रोजेक्ट में भी नजर आएंगे। इस साल की शुरुआत में इसका एक टीजर भी रिलीज हुआ था। जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया।