‘करण कुंद्रा ने मुझे चीट किया, माफी भी नहीं मांगी’ ब्रेकअप पर पहली बार बोलीं अनुषा दांडेकर

HomeTelevision

‘करण कुंद्रा ने मुझे चीट किया, माफी भी नहीं मांगी’ ब्रेकअप पर पहली बार बोलीं अनुषा दांडेकर

टेलीविजन जगत की मशूहूर होस्ट और वीजे अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा से ब्रेकअप पर पहली बार खुलकर बातचीत की। उन्हों

Farmer Protest: ट्रोलर को Kapil Sharma ने लगाई लताड़, बोले- देश की तरक्की में दो योगदान
Indian Idol 12, Dance Deewane 3 और Indian Pro Music League के मेकर्स की मिनी लॉकडाउन से उड़ी नींद, कहा ‘2 हफ्ते की शूटिंग हो चुकी है लेकिन.
Imlie: आदित्य को भुलाकर दूसरी शादी रचाएगी मालिनी, इमली की सौतन बनते ही जिंदगी में आगे बढ़ाएगी अपने कदम

टेलीविजन जगत की मशूहूर होस्ट और वीजे अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा से ब्रेकअप पर पहली बार खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया है कि कितनी मुश्किलों के बाद वह इस ब्रेकअप से उबर पाई हैं। अनुषा बताती हैं कि हद तो तब हो गई जब करण कुंद्रा (Karan Kundra) ने उन्‍हें चीट किया, लेकिन आजतक इस बात को लेकर कभी भी माफी नहीं मांगी। पिछले साल जनवरी में अनुषा (Anusha Dandekar and Karan Kundra Breakup Story) और करण की बेकअप की खबरें आई थीं। लेकिन शुरुआत में दोनों स्टार इस बात को पूरी तरह से खारिज कर रहे थे। बाद में अनुषा ने खुलासा किया, ‘हां मेरे साथ धोखा हुआ है।’ एक्ट्रेस ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर Question and Answer सेशन के दौरान इस पर बात की है।

Question and Answer सेशन में अनुषा दांडेकर के फैन्स उनसे डॉयरेक्ट कोई भी सवाल कर सकते थे। इसी दौरान एक फैन ने अनुषा से पूछा की ब्रेकअप के बाद आप कैसे इससे उबर पाई। इसी का जवाब देते हुए अनुषा कहती हैं, मैं अंदर से काफी परेशान हो गई थी।

मैं उस वक्त काफी निराश और परेशान थी। लेकिन इन सब के बावजूद मैं आगे बढ़ी और सच्चाई को स्वीकार किया। इस दौरान मैंने सीखा कैसे खुद को प्यार करते हैं और इज्जत देते हैं। वहीं एक दूसरे फैन ने अनुषा से पूछा फिलहाल आपका रिलेशनशिप स्टेटस क्या है? तो इस पर एक्ट्रेस कहती हैं, मैं एक ऐसे शख्स को ढूंढ़ रही हूं जो खुलकर हंसता हो और सच में वह औरतों को लेकर ईमानदार हो। वह अंदर और बाहर दोनों एक जैसा हो।