Imlie के सेट पर Sumbul Touqueer Khan और Mayuri Deshmukh ने मचाया धमाल

HomeTelevision

Imlie के सेट पर Sumbul Touqueer Khan और Mayuri Deshmukh ने मचाया धमाल

कोरोना वायरस की वजह से सीरियल इमली की टीम हैदराबाद शिफ्ट हो चुकी है। हैदराबाद में इस शो के सितारे काम के साथ साथ आराम भी फरमा रहे हैं। शो की लोकेशन बद

अनुपमा-वनराज ने तलाक से पहले ताजा की पुरानी यादें
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल ने तारक के बॉस को वेटर समझ दिया गुलाब जामुन का ऑर्डर
The Kapil Sharma Show की वापसी, पुरानी टीम के साथ नए अंदाज में दिखे Kapil Sharma, इस बेहतरीन कॉमेडियन की हुई शो में एंट्री

कोरोना वायरस की वजह से सीरियल इमली की टीम हैदराबाद शिफ्ट हो चुकी है। हैदराबाद में इस शो के सितारे काम के साथ साथ आराम भी फरमा रहे हैं। शो की लोकेशन बदलते ही सितारों के लुक में भी भारी बदलाव देखने को मिल रहा है। हैदराबाद जाते ही इमली की मां का अंदाज भी पूरी तरह बदल चुका है। तस्वीरों को देखकर आप पहचान ही नहीं पाएंगे कि ये हसीना इमली की मां है।

इस तस्वीर में मयूरी देशमुख टीवी अदाकारा किरण खोजे के साथ पोज दे रही हैं। लगता है कि मालिनी ने इमली की मां को भी अपना दोस्त बना लिया है।

सेट पर संबुल तौकीर खान यानी आपकी इमली टीवी अदाकारा प्रीत कौर के साथ पोज दे रही हैं। यहां ये दोनों अदाकाराएं बड़ी क्यूट लग रही हैं।

सीरियल इमली के सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि हैदराबाद में शूटिंग के अलावा और क्या क्या चल रहा है।