खुद से दोगुनी उम्र के एक्टर्स संग ऑनस्क्रीन रोमांस कर चुकी हैं ये 9 हसीनाएं, टीआरपी के लिए कर डाला था समझौता

HomeTelevision

खुद से दोगुनी उम्र के एक्टर्स संग ऑनस्क्रीन रोमांस कर चुकी हैं ये 9 हसीनाएं, टीआरपी के लिए कर डाला था समझौता

छोटा पर्दा एक ऐसी जगह है जहां पर कुछ भी हो सकता है। कई बार शो का कास्ट दर्शकों को हैरान कर जाती है। टीवी की दुनिया में उम्र का हेरफेर होना कोई बड़ी बा

एक्ट्रेस नहीं पत्रकार बनना चाहती थीं सुरेखा सीकरी, जानिए कैसे पहुंचीं एक्टिंग की दुनिया तक
नागिन 4 में रश्मि देसाई के अपोजिट कास्ट किए जाएंगे सिद्धार्थ शुक्ला!
‘मैं जीना नहीं चाहती थी.’सुधा चंद्रन ने सुनाई अपनी दर्दनाक कहानी, बताया एक्सिडेंट के बाद ऐसी हो गई थी जिंदगी

छोटा पर्दा एक ऐसी जगह है जहां पर कुछ भी हो सकता है। कई बार शो का कास्ट दर्शकों को हैरान कर जाती है। टीवी की दुनिया में उम्र का हेरफेर होना कोई बड़ी बात नहीं है। टीआरपी लिस्ट में बने रहने के लिए मेकर्स सितारों कुछ भी कर जाते हैं। टीवी की कई ऐसी अदाकाराएं हैं जिन्होंने खुद से दुगनी उम्र के सितारों के साथ रोमांस किया है। इन अदाकाराओं ने कम उम्र में शादीशुदा महिला का किरदार निभाया। इनमें से कई अदाकाराएं तो 20 साल की भी नहीं है।

सीरियल इमली में सुम्बुल तौकीर खान इमली के तौर पर नजर आ रही हैं। शो में मराठी एक्टर गश्मीर महाजनी, सुम्बुल तौकीर खान के ऑनस्क्रीन पति का रोल प्ले कर रहे हैं। सुम्बुल तौकीर खान की उम्र 17 साल है। जबकि गश्मीर महाजनी 25 साल के हैं।

कलर्स टीवी के सीरियल मोलक्की में प्रियाल महाजन मोलक्की का रोल निभा रही हैं। इस शो में प्रियाल महाजन 44 साल के अमर उपाध्याय की पत्नी बनीं हैं। जबकि प्रियाल महाजन की उम्र फिलहाल केवल 19 साल है।

टीवी अदाकारा निम्रत कौर भी खुद से बड़े कलाकार के साथ सीरियल छोटी सरदारनी में काम कर रही हैं। 36 साल के टीवी एक्टर अविनेश रेखी शो में निम्रत कौर आहलूवालिया के पति का रोल निभा रहे हैं। निम्रत कौर आहलूवालिया की उम्र फिलहाल 26 साल है।

टीवी अदाकारा रीम शेख ने सीरियल तुझसे है राबता में 35 साल के टीवी एक्टर शबीन अजीम के साथ स्क्रीन शेयर की है। जबकि रीम शेख की उम्र अभी केवल 17 साल ही है। टीवी की दुनिया में इन दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद किया जाता है।

सीरियल ससुराल सिमर का में मनीष रायसिंघानी ने अविका गौर के पति का किरदार निभाया था। 13 साल की उम्र में अविका गौर ने मनीष रायसिंघानी के साथ काम किया था। उस समय मनीष रायसिंघानी की उम्र 32 थी।