रजनीकांत ने बेयर ग्रिल्स को अपने अंदाज में  पहनना सिखाया चश्मा

HomeTelevision

रजनीकांत ने बेयर ग्रिल्स को अपने अंदाज में  पहनना सिखाया चश्मा

  दुनिया भर में मशहूर डिस्कवरी चैनल के टीवी शो मैन वर्सेज वाइल्ड में इस बार सुपरस्टार रजनीकांत नजर आए। भारत में पीएम मोदी के बाद रजनीकांत दूसरे

पर्दे पर इसलिए बोल्ड सीन नहीं देती थीं ‘भाभी जी घर पर हैं’ की ‘अनीता भाभी’? बोलीं- ‘अब मैं तैयार हूं’
Indian Idol 12: Manoj Muntashir ने Shammi Kapoor की शादी को लेकर कह दी ऐसी बात, अब मांग रहे माफी
Anupamaa Actors Salary Revealed: Sudhanshu Pandey से ज्यादा फीस लेती हैं Rupali Ganguly, इन 15 कलाकारों को मुंहमांगी रकम देते हैं मेकर्स

 

दुनिया भर में मशहूर डिस्कवरी चैनल के टीवी शो मैन वर्सेज वाइल्ड में इस बार सुपरस्टार रजनीकांत नजर आए। भारत में पीएम मोदी के बाद रजनीकांत दूसरे व्यक्ति है जो इस शो में आए हैं। यह शो 23 मार्च को टेलीकास्ट हुआ जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। रजनीकांत ने एडवेंचर के साथ साथ बेयर ग्रिल्स के साथ जमकर मस्ती भी की। रजनीकांत ने अपने स्टाइल में बेयर ग्रिल्स को चश्मा पहनना सिखाया। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है।

हैरान रह गए बियर ग्रिल्स

इस वीडियो में रजनी अपने स्टाइल में बियर को चश्मा पहनते हैं। इसके बाद वो ग्रिल्स से ऐसा करने के लिए कहते हैं। ग्रिल्स कुछ समझ नहीं पाते और बोलते हैं ये आपने कैसे किया और वो दो-चार बार करने के बाद भी स्टाइल नहीं सीख पाते। इसके बाद ग्रिल्स कहते हैं कि इसीलिए आप मूवी स्टार हो। वहीं एक दूसरी वीडियो में ग्रिल्स, रजनीकांत के जूते के फीते बांधते नजर आ रहे हैं। इसके बाद ग्रिल्स पूछते हैं कि आपकी उम्र कितनी है। तब रजनी कहते हैं कि मैं 70 साल का हूं। ये सुन ग्रिल्स हैरान रह जाते हैं और कहते हैं कि आप कितने फिट हैं और दुनिया के लिए एक इंसपिरेशन हैं। ग्रिल्स की बात सुन रजनीकांत हंस पड़ते हैं।

43 साल से इंडस्ट्री में हैं रजनीकांत

रजनीकांत और ग्रिल्स का यह बातचीत वाला वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है और लोगों द्वारा बहुत पसंद भी किया जा रहा है। बता दें कि रजनीकांत ने बेयर ग्रिल्स के साथ बांदीपुर टाइगर रिजर्व, कर्नाटक में इस शूटिंग को पूरा किया था। रजनीकांत को इंडस्ट्री में काम करते हुए 43 साल हो गए हैं। उन्होंने अभी तक 165 फिल्मों में काम किया है।