‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की टीआरपी लिस्ट के टॉप-5 हाईएस्ट रेटिंग शोज में एंट्री, ‘अनुपमा’ अब भी है नंबर वन शो

HomeTelevision

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की टीआरपी लिस्ट के टॉप-5 हाईएस्ट रेटिंग शोज में एंट्री, ‘अनुपमा’ अब भी है नंबर वन शो

स्टार प्लस का शो ये हैं चाहतें पिछले हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट में टॉप-5 हाईएस्ट इम्प्रेशन वाले शोज की लिस्ट में शामिल था, हालांकि अब ये शो टॉप-5 बाहर हो च

Bigg Boss 15: सलमान खान के अलावा कोई और भी होस्ट करेगा शो, इस ट्वीट से हुआ खुलासा
Big Boss 13 Update बिग बॉस की अपडेट जानने के लिए पढ़े यह खबर
हिना खान से भी ज्यादा हॉट हैं समंदर के अंदर उनकी ये तस्वीर, एक्ट्रेस की ‘अंडरवाटर’ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

स्टार प्लस का शो ये हैं चाहतें पिछले हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट में टॉप-5 हाईएस्ट इम्प्रेशन वाले शोज की लिस्ट में शामिल था, हालांकि अब ये शो टॉप-5 बाहर हो चुका है। वहीं इस बार रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 ने दर्शकों का दिल जीतते हुए जबरदस्त वापसी कर ली है।

अनुपमा शो के दर्शकों को जल्द ही बहुत जल्द एक नए किरदार की एंट्री होने वाली है। इस शख्स का नाम अनुज है जो अनुपमा के बचपन का क्रश है। अनुज की एंट्री के बाद से ही शो में कई ट्विस्ट देखने मिलेंगे। अब तक शो में दिखाया गया है कि डांस कॉम्पिटिशन के दौरान पाखी समझ गई है कि अनुपमा का दिल साफ है और उन दोनों के बीच की कड़वाहट दूर हो गई है।

गुम है किसी के प्यार में शो में लगातार दर्शकों को ट्विस्ट एंड टर्न देखने मिल रहे हैं। विराट और सई के बीच दूरियां कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। सई लगातार विराट से लड़ रही है जिससे परेशान होकर विराट उनसे अलग होने का फैसला करने वाला है।

इंडियन आइडल 12 अपने फिनाले एपिसोड से बेहद नजदीक है ऐसे में दर्शक शो को खूब प्यार दे रहे हैं। शो का फिनाले 15 अगस्त को होने वाला है। ये फिनाले बेहद खास होने वाला है क्योंकि इसमें इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार शामिल होंगे। ये पहली बार होगा जब इंडियन आइडल के फिनाले को दोपहर से लेकर रात तक चैनल पर प्रसारित किया जाएगा।

तलाक देने का फैसला करने के बाद मालिनी दोबारा आदित्य को अपनी जिंदगी में लाना चाहती है, हालांकि आदित्य इमली को अपनी पत्नी मानने लगे हैं। अब आगे देखने मिलेगा कि आदित्य जल्द ही अपने घर में अपने कलीग्स के लिए एक पार्टी रखने वाले हैं। लेकिन इस दौरान मलिनी, इमली के कपड़े और मेकअप खराब कर उन्हें सबके सामने नीचा दिखाने की फिराक में हैं।

17 जुलाई से कलर्स चैनल पर ऑन एयर हुआ शो खतरों के खिलाड़ी 11 की टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखने मिला है जिसके चलते शो ने इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। शो में निक्की तंबोली, विशाल आदित्य सिंह, श्वेता तिवारी, दिव्यांका त्रिपाठी और राहुल वैद्य जैसे कई सेलेब्स खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं।