अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती की ‘चेहरे’ अब इस तारीख़ को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

HomeCinema

अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती की ‘चेहरे’ अब इस तारीख़ को सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

अक्षय कुमार की बेलबॉटम के बाद सिनेमाघरों में फ़िल्मों को रिलीज़ करने का सिलसिला रफ़्तार पकड़ रहा है। अब अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फ़िल्म चेहरे की

लेकसिटी में हंसिका मोटवानी:भाई की डेस्टिनेशन वेडिंग में शामिल होने उदयपुर पहुंचीं एक्ट्रेस, पिंक ड्रेस में डांस करती नजर आईं
बॉलीवुड कर्मचारियों को आदित्य चोपड़ा देंगे पांच हजार रुपये व राशन, यहां करें ऑनलाइन आवेदन
Ananya Pandey Chunky Pandey’s Daughter Second movie with Kartik

अक्षय कुमार की बेलबॉटम के बाद सिनेमाघरों में फ़िल्मों को रिलीज़ करने का सिलसिला रफ़्तार पकड़ रहा है। अब अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फ़िल्म चेहरे की रिलीज़ डेट पक्की हो गयी है। निर्माता आनंद पंडित ने एलान किया है कि उनकी फ़िल्म चेहरे 27 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जा रही है।

चेहरे एक मिस्ट्री-थ्रिलर फ़िल्म है, जिसका निर्देशन रूमी जाफरी ने किया है। फ़िल्म में पहली बार अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी पर्दे पर साथ नज़र आएंगे। कोरोना वायरस पैनडेमिक की दूसरी लहर के बाद यह दूसरी बॉलीवुड फ़िल्म है, जो सीधे सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।

अमिताभ बच्चन ने फ़िल्म का नया ट्रेलर शेयर किया है, जिसके साथ लिखा है- सावधान। आपको चेतावनी दी जा रही है। गेम का सामना करने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि यह इल्ज़ाम आप पर भी लग सकता है। चेहरे 27 अगस्त को आपके नज़दीक़ी सिनेमाघरों में आ रही है। फ़िल्म में अमिताभ और इमरान के साथ रिया चक्रवर्ती, क्रिस्टल डिसूज़ा, अन्न कपूर, रघुबीर यादव, सिद्धांत कपूर और धृतिमान चक्रवर्ती अहमर किरदारों में नज़र आएंगे।

चेहरे 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में आने वाली थी, मगर कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के ज़ोर पकड़ने के बाद सिनेमाघर बंद होने लगे और चेहरे की रिलीज़ स्थगित कर दी गयी थी। चेहरे में अमिताभ बच्चन एक सीनियर क्रिमिनल लॉयर का किरदार निभा रहे हैं, जबकि इमरान एक बिज़नेस टाइकून के रोल में हैं। दोनों एक सच को उजागर करने के लिए एक गेम खेलते हुए दिखायी देंगे।

फ़िल्म की थिएट्रिकल रिलीज़ को लेकर आनंद पंडित ने कहा कि इस फ़िल्म के लिए टीम ने काफ़ी मेहनत की है और हम हमेशा इसे सिनेमाघर में ही रिलीज़ करना चाहते थे, ताकि फ़िल्म की विशालता का एहसास हो सके। रूमी जाफरी ने भी फ़िल्म के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने पर ख़ुशी ज़ाहिर की। फ़िल्म का निर्माण आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने किया है।