सलमान खान नहीं करण जौहर करेंगे कंट्रोवर्सियल शो को होस्ट; मेकर्स लेकर आए सबसे बड़ा ट्विस्ट

HomeTelevision

सलमान खान नहीं करण जौहर करेंगे कंट्रोवर्सियल शो को होस्ट; मेकर्स लेकर आए सबसे बड़ा ट्विस्ट

करण जौहर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बाकी फील्ड्स में भी सफलतापूर्वक कदम रखा है। वे एक टेलीविजन टॉक शो - 'कॉफ़ी विद करण

कोरोना के सामने पस्त हुई Rupali Ganguly की हालत, भगवान के सहारे एक-एक दिन काट रहीं Anupamaa एक्ट्रेस
भाबी जी.’ के मनमोहन तिवारी से नौ साल छोटी हैं उनकी ‘अम्माजी’, कभी दिखती थीं बेहद ग्लैमरस
कॉमेडियन Bharti Singh और उनके पति को NCB ने हिरासत में लिया, दोनों पर है ये आरोप

करण जौहर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बाकी फील्ड्स में भी सफलतापूर्वक कदम रखा है। वे एक टेलीविजन टॉक शो – ‘कॉफ़ी विद करण’ और एक डेटिंग शो ‘व्हाट द लव’ में बतौर होस्ट नजर आ चुके हैं। साथ ही रेडियो शो ‘कॉलिंग करण’ और ‘झलक दिखला जा,’ इंडियाज गॉट टैलेंट’, ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ जैसे कुछ रियलिटी शो में जज के रूप में दिखाई दिए। इसी लिस्ट में अब एक और रियलिटी शो का नाम जुड़ने वाला है।

करण आने वाले दिनों में पॉपुलर कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का अगला सीजन होस्ट करते नजर आएंगे। जी हां, मेकर्स इस बार एक छोटे से ट्विस्ट के साथ शो को ऑडियंस तक पहुंचाएंगे।

“डिजिटल प्लेटफार्म की बढ़ती पॉपुलैरिटी को ध्यान में रखकर मेकर्स ने इस बार टेलीविजन की बजाए OTT प्लेटफार्म पर शो का अगला सीजन लॉन्च करने का फैसला लिया है। ‘बिग बॉस ओटीटी’ के शुरूआती 6 एपिसोड्स OTT प्लेटफार्म पर दिखाए जाएंगे जोकि बिना एडिटिंग के होंगे। ऑडियंस 24×7 बिग बॉस के घर के अंदर हो रही हलचल देख सकेंगे। इसी बीच मेकर्स ने इन 6 एपिसोड्स को होस्ट करने के लिए करण जौहर को साइन किया है। जिस तरह सलमान खान हर वीकेंड आकर, कंटेस्टेंट्स से बातचीत करते हैं, एलिमिनेशन की घोषणा करते हैं, कंटेस्टेंट्स को फटकार लगाते हैं, कुछ इसी तरह का मनोरंजन करण भी करते नजर आएंगे लेकिन अपने अंदाज में।

करण को साइन करने की वजह पूछने पर सूत्र बताते हैं, “शुरूआती 6 एपिसोड अनकट होंगे। ऐसे में इस बार ऑडियंस को कंटेस्टेंट के कई ऐसी पर्सनालिटी देखने को मिलेंगी जिससे वे हैरान हो सकते हैं। करण का स्पष्टवादी, तेज-तर्रार, चकाचौंध और गतिशील अंदाज दर्शकों को बिग बॉस OTT के कंटेस्टेंट्स के करीब लाएगा। मजाकिया और समझदार करण का अपने दर्शकों को हंसाने का अंदाज काफी अलग है। वे एक माध्यम होंगे बाहर की दुनिया को घर में बंद हुए कंटेस्टेंट से रूबरू करवाने के लिए। मेकर्स को यकीन है कि करण का ड्रामा शो की पॉपुलैरिटी बढ़ाने में काफी मदद करेगा।”

तो क्या सलमान खान ने ‘बिग बॉस’ को बतौर होस्ट अलविदा कह दिया है। जी नहीं, सलमान सीधे टेलीविज़न पर प्रसारित हो रहे शो में बतौर होस्ट दिखाई देंगे। सुनने में आया है शुरूआत में मेकर्स ने सलमान से ही ‘बिग बॉस OTT’ को होस्ट करने का ऑफर किया था हालांकि अपने कुछ पुराने कमिटमेंट की वजह से वे इसके लिए हामी नहीं भर सके। मेकर्स ने तुरंत करण के सामने प्रस्ताव रखा और करण इस ऑफर को ठुकरा नहीं पाए। ‘बिग बॉस OTT’ का पहला एपिसोड 8 अगस्त से प्रसारित होगा।