करण जौहर से रिश्ते खराब होने के बाद कार्तिक आर्यन ने मिलाया संजयलीला भंसाली से हाथ, दीपिका पादुकोण के साथ आएंगे नजर

HomeCinema

करण जौहर से रिश्ते खराब होने के बाद कार्तिक आर्यन ने मिलाया संजयलीला भंसाली से हाथ, दीपिका पादुकोण के साथ आएंगे नजर

क्रिएटिव डिफरेस और अनप्रोफेशनल व्यवहार करने के आरोप के बाद एक्टर कार्तिक आर्यन को धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म दोस्ताना 2 से बाहर कर दिया है। करण, कार्तिक

अभिषेक बच्चन की फिल्म The Big Bull का टीजर हुआ रिलीज, सबसे बड़े घोटाले की कहानी
बुढ़ापे में इन एक्टर्स पर छाया आशिकी का नशा, सारी हदें की पार,
उधारी करके भूल गए चुलबुल पाण्डेय | Salman Khan Upcoming Film

क्रिएटिव डिफरेस और अनप्रोफेशनल व्यवहार करने के आरोप के बाद एक्टर कार्तिक आर्यन को धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म दोस्ताना 2 से बाहर कर दिया है। करण, कार्तिक से इतने नाराज हैं कि उन्होंने कार्तिक के साथ भविष्य में कभी काम ना करने का फैसला कर लिया है। करण जौहर से तकरार के बाद अब कार्तिक ने संजयलीला भंसाली से हाथ मिलाते हुए उनकी अपकमिंग फिल्म साइन कर ली है।

‘भंसाली और कार्तिक एक प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं जिसमें एक्टर पहली बाार दीपिका पादुकोण के साथ लीड रोल निभाते नजर आएंगे। फिलहाल ये बात साफ नहीं हैं कि दोनों ने किस फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। ये प्रोजेक्ट बैजू बावरा भी हो सकता है और एक अलग फिल्म भी हो सकती है जो भंसाली कार्तिक और दीपिका के साथ बना रहे हैं’।

संजयलीला भंसाली ने अपनी अपकमिंग फिल्म बैजू बावरा के लिए रणबीर कपूर को साइन किया था, हालांकि रणबीर के पीछे हट जाने के बाद संजय नए हीरो की तलाश में थे। इसी बीच खबरें थीं कि कार्तिक आर्यन ने रणबीर को फिल्म से रिप्लेस कर दिया है।

बता दें कि ये फिल्म संजयलीला और दीपिका की चौथी फिल्म होने वाली है। इससे पहले एक्ट्रेस गोलियों की रासलीला-रामलीला, बाजीराव-मस्तानी और पद्मावत के लिए साथ आए हैं, वहीं ये कार्तिक की पहली फिल्म होगी जिसमें वो संजय और दीपिका के साथ काम करेंगे।

इस फिल्म से पहले कार्तिक धमाका, भूल भुलैया और सत्यनाराण की कथा (जिसका टाइटल बदला जाएगा) में नजर आने वाले हैं। हाल ही में कार्तिक ने साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म अला वैकुंठपरमुलो की हिंदी रीमेक फिल्म शहजादा की भी शूटिंग कर दी है। जहां ऑरिजिनल फिल्म में अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े लीड रोल में थे वहीं इस रीमेक फिल्म में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की जोड़ी नजर आएगी।