Bigg Boss 15: Karan Johar के होस्ट बनते ही भयंकर ट्रोलिंग का शिकार हुए मेकर्स, भड़के फैंस दी शो बायकॉट करने की धमकी

HomeTelevision

Bigg Boss 15: Karan Johar के होस्ट बनते ही भयंकर ट्रोलिंग का शिकार हुए मेकर्स, भड़के फैंस दी शो बायकॉट करने की धमकी

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) का विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss 15) नए सीजन के साथ दस्तक देने वाला है। इस बार टीवी पर ऑनएयर होने से

Bigg Boss 13 winner : सिद्धार्थ शुक्ला के जीतते ही भड़के ये सितारे
TRP List 11th Week 2021: Kundali Bhagya ने Imlie को चटाई धूल, जानिए क्या है Anupamaa का हाल?
TRP List 14th Week 2021: Indian Idol 12 के सामने पस्त हुए स्टार प्लस के ये 2 शो, Anupamaa के लिए बजी खतरे की घंटी

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) का विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss 15) नए सीजन के साथ दस्तक देने वाला है। इस बार टीवी पर ऑनएयर होने से पहले ‘बिग बॉस 15’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाएगा। ओटीटी प्लेफॉर्म पर आने के 6 हफ्तों के बाद दर्शक ‘बिग बॉस 15’ को कलर्स टीवी पर देख पाएंगे। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने ‘बिग बॉस 15’ का पहला प्रोमो शेयर करके इस बात का ऐलान किया था। इसी बीच खबर आई थी कि ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15 OTT) के ओटीटी वर्जन को सलमान खान की जगह करण जौहर होस्ट करने वाले हैं। ये खबर सामने आते ही करण जौहर ने भी इस बात की पुष्टि कर दी थी।

करण जौहर (Karan Johar) को ‘बिग बॉस 15’ का होस्ट बनाना मेकर्स के लिए काफी महंगा पड़ गया है। ये खबर सामने आने के बाद से ही लोग ‘बिग बॉस 15’ के मेकर्स और करण जौहर दोनों को ट्रोल कर रहे हैं। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो मेकर्स को ‘बिग बॉस 15’ बायकॉट करने तक की धमकी दे डाली है।

एक यूजर ने इस बारे में बात करते हुए लिखा, मुझे लगता है बिग बॉस 15 के मेकर्स की पसंद बहुत घटिया है। अब जब नाम फाइनल हो ही गया है तो एक काम और कर लेना। करण जौहर को राधा तेरी चुनरी पर डांस मत करने देना। आपका बहुत उपकार होगा। एक दूसरे यूजर ने लिखा, मेकर्स ने एक कार्टून को शो होस्ट करने की जिम्मेदारी दे दी है। मैं अब ये शो नहीं देखने वाली।

करण जौहर ने बताया, ‘मैं और मेरी मां बिग बॉस के सबसे बड़े फैन हैं। हम दोनों ही बिग बॉस का एक भी एपिसोड मिस नहीं करते हैं। इस शो में काफी ड्रामा देखने को मिलता है। लगभग 10 साल से मैं बिग बॉस की होस्टिंग को खूब इजॉय कर रहा हूं। इतने साल बीतने के बाद अब मैं भी ये शो होस्ट कर पाऊंगा।