नीलम के साथ रोमांटिक सीन करते समय गोविंदा का हो गया था ऐसा हाल, फिर सरोज खान ने एक्टर से पूछ लिया था ये सवाल

HomeCinema

नीलम के साथ रोमांटिक सीन करते समय गोविंदा का हो गया था ऐसा हाल, फिर सरोज खान ने एक्टर से पूछ लिया था ये सवाल

बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता गोविंदा कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। वह 90 के दशक के हिट कलाकारों में से एक हैं। गोविंदा के साथ बॉलीवुड

करण सिंह ग्रोवर ने छोड़ा कसौटी ज़िंदगी की, कटी थी फीस | Karan singh grover quits enjoying mr Bajaj in Kasauli zindagi kay 2 after pay lower
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर शेखर सुमन ने उठाए सवाल, बोले- सुसाइड नोट जरूर छोड़ता
सुशांत सिंह राजपूत साजिद नाडियाडवाला के साथ करने वाले थे एक अन्य फिल्म! Sushant Singh Rajput was last for another movie Sajid Nadiadwala

बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता गोविंदा कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। वह 90 के दशक के हिट कलाकारों में से एक हैं। गोविंदा के साथ बॉलीवुड की कई हिट और मशहूर अभिनेत्रियों ने पर्दे पर रोमांस किया हुआ है, लेकिन वह अभिनेत्री नीलम के साथ एक रोमांटिक सीन करते समय काफी बैचान हो गए थे।

इस बात का खुलासा खुद गोविंदा ने किया है। हाल ही में वह छोटे पर्दे के डांस रियलिटी शो डांस दीवाने के सीजन 3 में पहुंचे। यहां पहुंचकर गोविंदा ने अपनी निजी जिंदगी के अलावा फिल्मी करियर को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। इस दौरान अभिनेता ने बताया कि उन्हें फिल्म इल्जाम की शूटिंग के समय अभिनेत्री नीलम के साथ एक रोमांटिक सीन करते समय काफी बैचानी हो रही थी। फिल्म इल्जाम गोविंदा की डेब्यू फिल्म थी।

डांस दीवाने 3 में गोविंद ने कहा, ‘मुझे याद है कि अपनी पहली फिल्म के दौरान, मुझे नीलम के साथ एक रोमांटिक गाना शूट करना था और मैं ऐसा नहीं कर सका। कोने से सरोज खान ने मुझे पकड़ लिया और पूछा कि क्या मैंने कभी किसी लड़की के साथ रोमांस किया है! मैंने कहा ‘नहीं’, और उसने तुरंत अपने एक सहायक कोरियोग्राफर से कहा कि मुझे रोमांटिक स्टेप कैसे करना है, यह सिखाने के लिए और यह काफी कुछ था।

गोविंद ने फिल्म इल्जाम ने अपने करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म साल 1986 में आई थी। इस फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला था। फिल्म इल्जाम में गोविंदा और नीलम के अलावा शशि कपूर और शत्रुघन सिन्हा सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। हाल ही में गोविंदा वह इंडियन प्रो म्यूजिक लीग में भी बतौर मेहमान नजर आए थे। इसमें उनकी पत्नी सुनीता अहूजा भी नजर आई थी।

 

गोविंदा इस मौके पर चॉल में रहने से लेकर सुप्रसिद्ध अभिनेता बनने तक की अपनी यात्रा को सुनकर भावुक हो गए थे। गोविंदा और रवीना टंडन लोकप्रिय अभिनेता है। दोनों भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। दोनों भी अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती हैं। गोविंदा और रवीना टंडन ने कई गानों पर डांस किया है। उनके गाने आज भी लोकप्रिय हैं और गाए जाते हैं।