इंतजार हुआ खत्म! ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का शेड्यूल जारी, जानिए कितने बजे और कब से टीवी पर आएगा KBC-13?

HomeTelevision

इंतजार हुआ खत्म! ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का शेड्यूल जारी, जानिए कितने बजे और कब से टीवी पर आएगा KBC-13?

टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसमें हर कोई अपनी किस्‍मत अजमाता हैं। इसके पीछे वजह मोटी रकम जीतना तो है ही साथ

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘दयाबेन’ की वापसी पर ‘अंजलि भाभी’ ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच
Indian Idol 12: कोरोना की वजह से अगले एपिसोड में नहीं दिखेंगी जज Neha Kakkar? यहां जानें मामले की पूरी सच्चाई
Indian Idol 12: Aditya Narayan ने नेशनल टीवी पर किया फिनाले डेट का खुलासा, 12 घंटे की मशक्कत के बाद होगा विनर का ऐलान

टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। इसमें हर कोई अपनी किस्‍मत अजमाता हैं। इसके पीछे वजह मोटी रकम जीतना तो है ही साथ ही लोग अमिताभ बच्‍चन को करीब से मिलना चाहते हैं। तो अब दर्शकों का इंतजार खत्‍म हुआ। ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’  (KBC) का आज से 12वें दिन यानि 23 अगस्त से सोनी टीवी पर टेलीकास्ट शुरू हो जाएगा। केबीसी वीक में पांच दिन यानि सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होगा। इस बात सारी जानकारी सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रोमो शेयर करते हुए दिया है।

करोड़पति का नया प्रोमो निराले अंदाज में रिलीज किया है। जो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।  प्रोमो का जो पार्ट शेयर किया है वो इसका तीसरा पार्ट है। इस शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि पार्ट एक और दो पर जबरदस्त प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद। अब हम आपके लिए तीसरा पार्ट #KBCFilmSammaanPart3 का फाइन सीरीज शेयर कर रहे हैं! 23 अगस्त, रात 9 बजे से केवल सोनी।

गौरतलब है कि केबीसी-13 के प्रोमो को एक फिल्म फॉर्मेट की तरह बनाया गया है। लॉन्ग फॉर्मेट फिल्म की संकल्पना फिल्मकार नितेश तिवारी ने किया है। पहली बार इसे तीन हिस्सों में बनाया है। नितेश तिवारी ने ही इसे लिखा और इसका निर्देशन किया है। इस फिल्म का शीर्षक है ‘सम्मान’ है। सामने आए इस नये प्रोमो में आप देख सकते हैं कि एक ग्रामीण केबीसी के चेयर पर बैठे हुए कैसे शो को जीतता है और अपने सम्मान के लिए फाइट करता है। केबीसी का नया प्रोमो इमोशनल कर देने वाला है।

केबीसी के प्रमोशन के लिए विशेषतौर पर बनाई गई ‘सम्मान’ की शूटिंग मध्‍यप्रदेश में की गई है। इस फिल्‍म में एक्टर ओमकार दास मानिकपुरी प्रमुख भूमिका में हैं। शो मेकर्स ने केबीसी को हर आम इंसान की जिंदगी से करीब लाने के लिए ये प्रोमो तैयार किया है। इस‍ फिल्‍म की खासियत है कि इसमें लोकल टैलेंटेड लोगों को एक्टिंग का मौका दिया गया है।