TRP लिस्ट से ‘इंडियन आइडल’ हुआ बाहर, ‘सुपर डांसर 4’ ने मारी एंट्री, लेकिन नंबर 1 पर है ये सीरियल

HomeTelevision

TRP लिस्ट से ‘इंडियन आइडल’ हुआ बाहर, ‘सुपर डांसर 4’ ने मारी एंट्री, लेकिन नंबर 1 पर है ये सीरियल

दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं। कभी कोई सीरियल कुछ ही दिनों में लोगों का पसंदीदा बन जाता है तो कई बार कुछ शोज दर्शकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पात

Indian Idol 12 के सेट पर हुई इफ्तार पार्टी, Mohd Dansih के लिए मेकर्स ने किया खास इंतजाम
Indian Idol 12: Aditya Narayan ने नेशनल टीवी पर किया फिनाले डेट का खुलासा, 12 घंटे की मशक्कत के बाद होगा विनर का ऐलान
KBC 13: बिग बी ने बता दी है रजिस्ट्रेशन की तारीख, आप भी पा सकते हैं फिर से करोड़ों कमाने का मौका

दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हैं। कभी कोई सीरियल कुछ ही दिनों में लोगों का पसंदीदा बन जाता है तो कई बार कुछ शोज दर्शकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाते और फ्लॉप हो जाते हैं। दर्शकों ने किस सीरियल को सिर आंखों पर बैठाया और किसे सिरे से नकार दिया,

पिछले कई हफ्तों से ‘इंडियन आइडल 12’ ने टीआरपी लिस्ट में जगह बनाई हुई थी, लेकिन इस हफ्ते से लिस्ट से बाहर हो गया है। इसकी जगह एक और रिएलिटी शो ‘सुपर डांसर 4’ ने ले ली है। आइये आपको बताते हैं 22वें हफ्ते के टॉप 5 सीरियल्स कौन से हैं

इस शो को दर्शकों ने एक बार फिर सिर आंखों पर बैठाया है। 2 नंबर पर आ रहे ‘अनुपमां’ सीरियल को इस बार लिस्ट में पहले पायदान पर जगह मिली है। इसमें रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे अहम किरदार निभा रहे हैं।

पहले ‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल पहले नंबर पर था, लेकिन इस हफ्ते इसकी रेटिंग 1 नंबर घट गई है। ये दूसरे नंबर पर है। नील और ऐश्वर्या स्टारर, यह शो हिट साबित हुआ है।

स्टार प्लस का ही एक और सीरियल ‘इमली’ इस हफ्ते तीसरे नंबर पर काबिज है। इस शो को दर्शक लंबे समय से पसंद कर रहे हैं।

पॉपुलर टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ लंबे समय से दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। ये शो चौथे नंबर पर है।

‘इंडियन आइडल 12’ की जगह सुपर डांसर चैप्टर 4 ने ले ली है। ये शो लिस्ट में पांचवे नंबर पर है। इस शो को शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बसु जज करते हैं।