Imlie Spoiler Alert: दूसरी शादी नहीं करेगी मालिनी, अतीत का सच जानकर इमली और आदित्य को लगेगा झटका

HomeTelevision

Imlie Spoiler Alert: दूसरी शादी नहीं करेगी मालिनी, अतीत का सच जानकर इमली और आदित्य को लगेगा झटका

सीरियल ‘इमली’ (Imlie) में इन दिनों आदित्य और मालिनी के बीच की कड़वाहट साफ झलक रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया जा चुका है कि आदित्य से लड़-झगड़कर मालिन

Farmer Protest: ट्रोलर को Kapil Sharma ने लगाई लताड़, बोले- देश की तरक्की में दो योगदान
Anupama के घर से धक्के मारकर निकाली जाएगी राखी, पाखी पर चढ़ेगा नंदिनी का पारा
बॉस के गंदे इरादे भांपकर जॉब छोड़ेगी किंजल, काव्या को मिलेगा बड़ा ऑफर

सीरियल ‘इमली’ (Imlie) में इन दिनों आदित्य और मालिनी के बीच की कड़वाहट साफ झलक रही है। पिछले एपिसोड में दिखाया जा चुका है कि आदित्य से लड़-झगड़कर मालिनी (Mayuri Deshmukh) अपने मायके वापस आ चुकी है। आदित्य ने भी ठान लिया है कि वो अब अपने घरवालों को अपनी और इमली (Sumbul Touqueer Khan) की शादी का सच बताएगा। दूसरी ओर सीरियल के सेट से एक्ट्रेस मयूरी देशमुख की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो दुल्हन के जोड़े में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के सामने आते ही लोग अनुमान लगाने लगे हैं कि मालिनी दूसरी शादी करने वाली है। अब आपको इस तस्वीर से जुड़ा सच बताते हैं।

दरअसल मेकर्स अपमकिंग एपिसोड में कुछ फ्लैशबैक दिखाने वाले हैं और ये तस्वीरें उसी से जुड़ी हुई है। हैदराबाद में इस वक्त ‘इमली’ के सेट पर इसी फ्लैशबैक से जुड़े सीक्वेंस की शूटिंग हो रही है। ताजा जानकारी की मानें तो आदित्य घरवालों को इमली का सारा सच बता देगा लेकिन जल्द ही सभी के सामने मालिनी-आदित्य (Gashmeer Mahajani) की शादी से जुड़ा गहरा राज भी सामने आने वाला है।

अभी तक किसी ने भी नहीं सोचा था कि मालिनी और आदित्य की शादी से भी जुड़ा कोई राज होगा लेकिन मेकर्स ने कहानी को दिलचस्प मोड़ देने के लिए ऐसा फैसला लिया है। अब देखना होगा कि मालिनी से जुड़ा राज कितनी जिंदगी को बचा पाता है और कितनी जिंदगी आबाद हो पाती है।

इस हफ्ते सामने आई टीआरपी लिस्ट में सीरियल इमली को दूसरा नम्बर मिला है। दिन-ब-दिन इस सीरियल की टीआरपी लगातार बढ़ती ही जा रही है।