जल्द खुलेगी पारितोष के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की पोल, सामने आएगी किंजल की सौतन

HomeTelevision

जल्द खुलेगी पारितोष के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की पोल, सामने आएगी किंजल की सौतन

रूपाली गांगुली के टीवी सीरियल अनुपमा (Anupamaa) की कहानी जबरदस्त मोड़ लेने वाली है। अपकमिंग एपिसोड में पाखी का डांस कॉम्पटीशन होना है और आखिर में अनुप

Anupama से Sudhanshu Pandey की छुट्टी की अफवाहों के बीच मेकर्स ने बताया सच, आने वाला है बड़ा ट्विस्ट
पवित्र रिश्ता सीजन-2:नए शो में सुशांत सिंह राजपूत की जगह शहीर शेख लीड एक्टर होंगे, लीड एक्ट्रेस के लिए अंकिता लोखंडे ही एकता की पसंद
Bade Acche Lagte Hain 2 Promo: सामने आई राम बने Nakuul Mehta और प्रिया बनीं Disha Parmar की पहली झलक, बेहद प्यारी दिखी दोनों की केमिस्ट्री

रूपाली गांगुली के टीवी सीरियल अनुपमा (Anupamaa) की कहानी जबरदस्त मोड़ लेने वाली है। अपकमिंग एपिसोड में पाखी का डांस कॉम्पटीशन होना है और आखिर में अनुपमा की वजह से ही सब कुछ ठीक होगा। पाखी ने साफ कह दिया है कि उसे अपनी जिंदगी में अनुपमा की दखलअंदाजी नहीं चाहिए, लेकिन जल्द ही उसकी आंखें खुलने वाली हैं। बापूजी फैसला करेंगे कि पाखी और काव्या के साथ सिर्फ और सिर्फ अनुपमा ही डांस कॉम्पटीशन में जाएगी। इसके बाद पाखी का पारा और भी चढ़ जाएगा लेकिन हालात के आगे वो बेबस ही नजर आएगी।

अनुपमा में पाखी की ड्रेस और मेकअप पर काव्या का ध्यान ही नहीं जाएगा। काव्या सिर्फ अपने आप को तैयार करने में जुट जाएगी और इस दौरान अनुपमा ही उसकी मदद करेगी। जल्द ही अनुपमा (Rupali Ganguly) और पाखी (Muskan Bamne) का पैचअप हो जाएगा। आने वाले दिनों में शाह हाउस में सब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन किंजल (Nidhi Shah) की जिंदगी में एक बड़ा तूफान आने वाला है।

बीते कुछ समय से पारितोष घर में हो रही हर एक लड़ाई पर चिड़चिड़ा रहा है। साथ ही वो किंजल पर भी पेंट हाउस में रहने का दवाब बना रहा है। अनुपमा में जल्द ही दिखाया जाएगा कि पारितोष रात में रोज लेट आया करेगा और काम का बहाना बनाकर वो किंजल से कई बातें छिपाएगा।
दिन पर दिन पारितोष के व्यवहार में बदलाव देखकर किंजल परेशान हो जाएगी। जल्द ही किंजल को भनक लग जाएगी कि पारितोष का किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा है। देखते ही देखते पूरे शाह परिवार में ये बात फैल जाएगी और फिर घर में खूब हंगामा होगा।

पिता के नक्शेकदम पर चलने वाला पारितोष अपना नया रूप दिखाकर हर किसी को झटका देने वाला है। किंजल अपने इस रिश्ते को बचाएगी या फिर वो भी अनुपमा की तरह ही पति को तलाक देने का फैसला करेगी?