Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: पाखी को ‘चीप’ कहेगा विराट, जल्द होगी नई एंट्री

HomeTelevision

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: पाखी को ‘चीप’ कहेगा विराट, जल्द होगी नई एंट्री

बीते कुछ हफ्ते से टीआरपी लिस्ट में स्टार प्लस के सीरियल्स का दबदबा देखने को मिल रहा है। नील भट्ट (Neil Bhatt), आयशा सिंह (Ayesha Singh) और ऐश्वर्या शर

Anupamaa के दर्शकों ने मारा Madalsha Sharma को ताना, पूछा ये कड़वा सवाल
ऑनस्क्रीन भाई को दिल दे बैठी थी ये एक्ट्रेस, 16 साल की उम्र में निभाया था बहू का किरदार
पिता के निधन की खबर सुनते ही कश्मीर से मुंबई पहुंची हिना खान, एयरपोर्ट पर आईं नजर

बीते कुछ हफ्ते से टीआरपी लिस्ट में स्टार प्लस के सीरियल्स का दबदबा देखने को मिल रहा है। नील भट्ट (Neil Bhatt), आयशा सिंह (Ayesha Singh) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी भी प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) भी टीआरपी लिस्ट में लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज करा है। इस सीरियल के करेंट ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि सई चौहान हाउस छोड़कर जा चुकी है। सई इस वक्त अपने मायके गढ़चिरौली में है। विराट सई को मनाने के लिए गढ़चिरौली गया है। विराट को जबसे पता चला है कि सई की कही हुई हर बात सच है, तबसे वो घुट-घुटकर ही जी रहा है। ‘गुम है किसी के प्यार में’ के अगले एपिसोड का इंतजार करने वाले दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है।

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई विराट को माफ करने से इंकार कर देगी। इतना ही नहीं वो सभी के सामने विराट की जमकर धज्जियां भी उड़ाएगी और चौहान हाउस में वापस आने से इंकार कर देगी। विराट खाली हाथ वापस घर लौट आएगा।

जैसे ही पाखी को पता चलेगा कि सई अब वापस नहीं आएगी तो वो विराट के नजदीक आने की पूरी कोशिश करेगी। साथ ही वो विराट के मन में सई के लिए और भी जहर घोलने की कोशिश करेगी। पाखी ऐसे-ऐसे पैंतरें आजमाएगी कि विराट को समझ आने लगेगा कि आखिर वो क्या करना चाहती है।

विराट के सब्र का बांध टूट जाएगा और वो पाखी को खुद से और सई के मैटर से दूर रहने की वॉर्निंग दे देगा। सई का रिजेक्शन विराट को इतना परेशान करेगा कि वो सारा गुस्सा पाखी पर ही निकाल देगा। विराट गुस्से में आकर पाखी को चीप कह देगा।