The Big Bull Release Time: अभिषेक बच्चन और इलियाना डिक्रूज़ की ‘द बिग बुल’ आज होगी रिलीज़, जानिए कब और कहां देख सकते हैं

HomeCinema

The Big Bull Release Time: अभिषेक बच्चन और इलियाना डिक्रूज़ की ‘द बिग बुल’ आज होगी रिलीज़, जानिए कब और कहां देख सकते हैं

अभिषेक बच्चन की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म द बिग बुल गुरुवार को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर स्ट्रीम हो जाएगी। अगर कोरोना वायरस पैनडेमिक ना होता तो फ़िल्

सुशांत सिंह राजपूत के परिवार से पटना में मिले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद, हुई बातचीत, देंखे PICS legislation minister ravishankar prasad attain sushant singh rajput dwelling meet household
दिवंगत पिता के नाम बेटी की इमोशनल पोस्ट:सुधा चंद्रन ने लिखा- भगवान से प्रार्थना है कि मैं फिर से आपकी बेटी के रूप में जन्म लूं
मेरी छींक भी मायने रखती है’ तो क्या कंगना रनोट के लिए था तापसी पन्नू का ये तंज ?

अभिषेक बच्चन की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म द बिग बुल गुरुवार को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर स्ट्रीम हो जाएगी। अगर कोरोना वायरस पैनडेमिक ना होता तो फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होती, मगर 2020 में पैनडेमिक के बाद फ़िल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उतारने का फ़ैसला किया गया था। द बिग बुल का निर्माण अजय देवगन ने किया है।

अजय ने सोशल मीडिया के ज़रिए फ़िल्म के रिलीज़ टाइम की सूचना दी है। द बिग बुल गुरुवार को शाम साढ़े सात बजे से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार वीआईपी पर स्ट्रीम कर दी जाएगी। कूकी गुलाटी निर्देशित फ़िल् में इलिया डिक्रूज़, निकिता दत्ता और सोहम शाह अहम किरदारों में नज़र आएंगे। द बिग बुल, स्टॉक मार्केट घोटाले के मास्टरमाइंड हर्षद मेहता के जीवन और किरदार से प्रेरित फ़िल्म है। यह डिज़्नी प्लस हॉटस्टार के फ़र्स्ट डे, फ़र्स्ट शी को होम डिलीवरी के तहत रिलीज़ की जा रही है, जिसका एलान पिछले साल किया गया था। इस कड़ी में लक्ष्मी, सड़क, दिल बेचारा, लूटकेस और ख़ुदाहाफ़िज़ रिलीज़ हो चुकी हैं। अब बस अजय देवगन की भुज- द प्राइड ऑफ़ इंडिया बाकी है।

द बिग बुल, हंसल मेहता की बहुचर्चित वेब सीरीज़ स्कैम 1992 से समानता के लिए भी ख़ूब चर्चा में रही। हालांकि, हंसल ने ख़ुद कहा था कि दोनों की तुलना करना सही नहीं है, क्योंकि दोनों बिल्कुल अलग प्रोजेक्ट हैं।एक इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा था कि ट्रेलर आने के बाद लोगों ने दोनों प्रोजेक्ट्स की तुलना बंद कर दी, क्योंकि द बिग बुल उसी विषय पर बिल्कुल अलग टेक है।