Kareena Kapoor Khan ने शेयर की बेटे तैमूर अली ख़ान की फोटो, डैड सैफ़ के साथ खेत में कर रहे काम

HomeCinema

Kareena Kapoor Khan ने शेयर की बेटे तैमूर अली ख़ान की फोटो, डैड सैफ़ के साथ खेत में कर रहे काम

वर्ल्ड अर्थ डे (22 अप्रैल) के मौक़े पर करीना कपूर ख़ान ने बड़े तैमूर अली ख़ान की बड़ी प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की है, जिसमें नन्हे तैमूर खुर

सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद भी अंकिता लोखंडे ने संभाल रखी है उनकी यह निशानी
टाइगर 3 के लिए इमरान हाशमी ने बना ली इतनी शानदार बॉडी, फैंस बोले- लगता है इस बार सलमान भाई.
सुशांत सिंह राजपूत साजिद नाडियाडवाला के साथ करने वाले थे एक अन्य फिल्म! Sushant Singh Rajput was ultimate for yet another movie Sajid Nadiadwala

वर्ल्ड अर्थ डे (22 अप्रैल) के मौक़े पर करीना कपूर ख़ान ने बड़े तैमूर अली ख़ान की बड़ी प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की है, जिसमें नन्हे तैमूर खुरपी के साथ खेत में काम करते नज़र आ रहे हैं। वहीं, पापा सैफ़ अली ख़ान फावड़े के साथ खेत में काम कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ करीना ने ज़्यादा से ज़्यादा पेड़ लगाने की अपील लोगों से की।

करीना ने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर कीं। दूसरी तैमूर पेड़ पर बैठे हुए हैं। इसके साथ बेबो ने लिखा- अधिक से अधिक पेड़ लगाइए। इस वर्ल्ड अर्थ डे पर पौधों का संरक्षण कीजिए, उन्हें बड़ा कीजिए। बता दें, तैमूर और सैफ़ की ऐसी ही तस्वीरें पिछले साल भी वायरल हुई थीं, जिनमें दोनों खेतों में काम करते दिख रहे हैं। तैमूर की इस फोटो को लोग ख़ूब पसंद कर रहे हैं और टिम की नन्ही कोशिशों की तारीफ़ कर रहे हैं।

करीना ने पहले भी तैमूर की ऐसी ही फोटो पोस्ट की थीं, जिनमें वो प्रकृति के नज़दीक नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर में चार साल के तैमूर घास का ढेर उठाकर ले जाते दिख रहे हैं। उनके चेहरे के भाव बता रहे हैं कि तैमूर को कितनी ताक़त लगानी पड़ रही है। करीना ने इसके साथ लिखा था- मेरे बच्चे, मुझे यह देखकर ख़ुशी है कि चार साल की उम्र में तुम्हारे अंदर इतना दृढ़-निश्चय, समर्पण और एकाग्रता है। चाहे फिर घास का ढेर उठाना हो या गाय को खाना खिलाना। मेरे मेहनती बच्चे, ईश्वर तुम्हारी रक्षा करे।