‘सिंघम 3’ में अजय देवगन नहीं तमिल फिल्मों के विलेन होंगे सिंघम, जानें डिटेल्स

HomeCinema

‘सिंघम 3’ में अजय देवगन नहीं तमिल फिल्मों के विलेन होंगे सिंघम, जानें डिटेल्स

फिल्म ‘सिंघम’ और ‘सिंघम रिटर्न्स’ की अपार सफलता के बाद अब फिल्म सिंघम 3 की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. एक तरफ जहां पहली दोनों फिल्मों में अजय देवगन

सुशांत सिंह राजपूत साजिद नाडियाडवाला के साथ करने वाले थे एक अन्य फिल्म! Sushant Singh Rajput was last for another movie Sajid Nadiadwala
21 साल पहले सैफ अली खान के साथ इस फिल्म के सेट हो गया था खौफनाक हादसा, लगाने पड़े थे 100 टांके
अजय देवगन ने पापा के साथ शेयर की पहली फिल्म की तस्वीर | Ajay devgn shares a nonetheless from pool aur kaante with dad Veeru Devgan

फिल्म ‘सिंघम’ और ‘सिंघम रिटर्न्स’ की अपार सफलता के बाद अब फिल्म सिंघम 3 की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. एक तरफ जहां पहली दोनों फिल्मों में अजय देवगन ने सिंघम के किरदार में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था तो वहीं अब सिंघम 3 में उनकी जगह टॉलीवुड के विलेन ठाकुर अनूप सिंह लेने जा रहे हैं.

कई टीवी सीरियल्स जैसे महाभारत और टॉलीवुड की फिल्में करने के बाद ठाकुर अनूप सिंह फिल्म सिंघम 3 से अपना में काम करेंगे. बता दें कि तमिल की सुपरहिट फिल्म ‘सिंघम 3’ में एक्टर सूर्या के ऑपोजिट ठाकुर अनूप सिंह ने बतौर विलेन लीड रोल निभाया था.

ठाकुर अनूप सिंह ने अपने बॉलीवुड डेब्यू और फिल्म से जुड़ी कई दिलचस्प बातें हमसे शेयर की.

ठाकुर अनूप सिंह कहते हैं, ‘अगर आपने साउथ की फिल्म सिंघम 3 देखी हो तो आप जानते होंगे कि उस फिल्म में सूर्या सर पुलिसवाले के किरदार में थे और मैं विलेन के किरदार में था लेकिन इस फिल्म के हिन्दी रीमेक में मैं सूर्या सर के किरदार में नज़र आऊंगा. फिल्म की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और मैं इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड भी हूं. इस फिल्म को गुड्डू धनोआ डायरेक्ट करने जा रहे हैं तो ये मेरी वाकई खुशनसीबी है कि जिन्होंने कई बड़े कलाकारों को लॉन्च किया वो मुझे भी बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे.

ठाकुर अनूप सिंह आगे कहते हैं, ‘ मैंने अपने करियर में साउथ की जितनी भी फिल्में की हैं उनमें मैंने सिर्फ विलेन के ही किरदार निभाए हैं तो उन किरदारों को करते करते मुझे ऐसा लगने लगा कि अब मैं हीरो का किरदार भी निभा सकता हूं. मेरा ये कॉन्फिडेंस जब लोगों को भी दिखने लगा और तब मुझे सिंघम 3 बतौर हीरो मिली और इस फिल्म ने मेरी किस्मत वाकई खोल दी क्योंकि मैंने खुद भी अपने आप पर इतना भरोसा नहीं किया था जितना भरोसा मुझे पर प्रोड्यूसर जयंतीलाल गड़ा सर ने जताया.’

फिल्म की शूटिंग के बारे में बात करते हुए ठाकुर अनूप सिंह कहते हैं, ‘इस फिल्म की शूटिंग अब शुरू होगी, लॉकडाउन की वजह से इस फिल्म की शूटिंग रुक गई थी वैसे इस फिल्म की शूटिंग 2019 के आखिर या 2020 के शुरुआत में होनी थी लेकिन कोरोना के चलते ऐसा हो नहीं सका और अब इसकी शूटिंग दोबारा शुरू होगी. इसकी शूटिंग मुंबई के अलावा बाहर भी होनी है जिसका मुझे अंदाजा नहीं है.’

अपने टॉलीवुड करियर के बारे में बात करते हुए ठाकुर अनूप सिंह कहते हैं, ‘मैंने अपनी मेहनत से टॉलीवुड में जगह बनाई है, मैं भले ही बॉलीवुड में लॉन्च होने जा रहा हूं, लेकिन मैं उस टॉलीवुड से दूर होने की नहीं सोच सकता हूं जहां के लोग मेरी एक्टिंग को पसंद करते हैं और मुझे प्यार करते हैं.