Thadam रीमेक से कटा Sidharth Malhotra का पत्ता, इस हैंडसम हंक के हाथ लगी T Series की ब्लॉकबस्टर फिल्म

HomeCinema

Thadam रीमेक से कटा Sidharth Malhotra का पत्ता, इस हैंडसम हंक के हाथ लगी T Series की ब्लॉकबस्टर फिल्म

बीते कुछ समय में फिल्म इंडस्ट्री से कई साउथ फिल्मों के रीमेक का ऐलान हो चुका है। इनमें रत्सासन (Ratsasan), यूटर्न (U Turn), अय्यप्पनम कोशियुम (Ayyappa

रामगोपाल वर्मा ने ‘थलाइवी’ का ट्रेलर देख कंगना रनौत से मांगी माफी, बोले- ‘मैं तुम्हें सलाम करता हूं’
अमिताभ बच्चन को ‘सर जी’ न कहने से नहीं टूटी थी कादर खान से दोस्ती, ‘राजनीति’ थी वजह
अखूनी फिल्म रिव्यू – नॉर्थ ईस्ट के लोगों पर नेटफ्लिक्स की शानदार फिल्म | Axone movie evaluation on Netflix – distinctive northeast social commentary

बीते कुछ समय में फिल्म इंडस्ट्री से कई साउथ फिल्मों के रीमेक का ऐलान हो चुका है। इनमें रत्सासन (Ratsasan), यूटर्न (U Turn), अय्यप्पनम कोशियुम (Ayyappanum Koshiyum) समेत कई शानदार फिल्में शामिल हैं। साल 2019 में आई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘थडम’ (Thadam) का हिंदी रीमेक कई महीनों से चर्चा में है। फिल्म की कास्ट को लेकर कई सारी खबरें चल रही थीं। लीड कास्ट के लिए कभी आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) तो कभी सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के नाम की चर्चा थी। अब फिल्म को लेकर आधिकारिक ऐलान हो गया है।

फिल्म के रीमेक के लिए ‘आशिकी 2’ फेम एक्टर आदित्य रॉय कपूर को लीड रोल के लिए साइन किया गया है। फिल्म में आदित्य डबल रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म से सिद्धार्थ मल्होत्रा का पत्ता कट गया है। वहीं फिल्म में उनका साथ देने के लिए हाल ही में फिल्म तूफान में नजर आईं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) के नाम पर मुहर लगाई गई है। फिल्म का डायरेक्शन वर्धन केटकर करेंगे। ये फिल्म वर्धन की पहली फिल्म होने वाली है। फिल्म का प्रोडक्शन मुराद खेतानी और टी सीरीज करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू होगी और फिल्म के अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है, बशर्ते कोरोना फिर से वापस ना आए।

बात करें पुरानी फिल्म की तो फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। तमिल भाषा की इस फिल्म में अरुण विजय, विद्या, तान्या होप जैसे स्टार्स हैं। फिल्म का डायरेक्शन एम. थिरुमेनी ने किया है। फिल्म एक शानदार थ्रिलर फिल्म है जो कि कई ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरी हुई है। फिल्म का हिंदी डब संस्करण यूट्यूब पर मौजूद है।