Taapsee Pannu ने अपनी बहन Shagun के साथ की फोटो शेयर, लिखी दिल की बात

HomeCinema

Taapsee Pannu ने अपनी बहन Shagun के साथ की फोटो शेयर, लिखी दिल की बात

Taapsee Pannu ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बहन शगुन के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होने अपनी छोटी बहन के लिए दिल खास बात कही है.

अर्जुन कपूर ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, कहा- यदि मेरी एक दिन की कमाई 16 करोड़ होती तो मदद नहीं मांगता
फादर्स डे के मौके पर ट्विंकल खन्ना ने बताया, पिता राजेश खन्ना ने दी एक साथ four बॉयफ्रेंड बनाने की सलाह
आयु्ष्मान खुराना का बड़ा खुलासा, करण जौहर की कंपनी ने किया था रिजेक्ट | Viral: Ayushmann Khurrana uncovered Karan Johar’s Dharma Manufacturing rejected him as an outsider

Taapsee Pannu ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बहन शगुन के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होने अपनी छोटी बहन के लिए दिल खास बात कही है.

तापसी पन्नू के करियर ग्राफ में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है. इन दिनों उनकी कई फिल्में लाइन से लगी हुई है. इतना ही नहीं उन्होंने फिल्मों में बेहतरीन किरदार निभाकर अपनी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बना ली है. हालांकि, उनकी छोटी बहन शगुन पन्नू की भी फैन फॉलोइंग कोई कम नहीं है. एक्ट्रेस की बहन भले ही फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव न हों लेकिन वो अपनी बड़ी बहन की हूबहू कॉपी दिखती हैं. हाल ही में उन्होंने एक फोटो शेयर की है जिसमें उनकी छोटी बहन शगुन दिखाई दे रही हैं.

तापसी पन्नू ने फोटो को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा कि, ‘हमेशा मेरी रहने वाली.’ इस फोटो को 5 घंटे पहले पोस्ट किया गया और अभी तक इस फोटो को 2 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. तापसी अपनी बहन शगुन पन्नू के लिए प्यार जाहिर करती रहती हैं. ऐसे में एक बार फिर तापसी ने अपनी बहन के लिए प्यार जाहिर किया है. फोटो में तापसी के साथ शगुन नजर आ रही हैं और दोनों ने एक दूसरो को गले लगा रखा है. तापसी पन्नू की छोटी बहन शगुन अपनी बड़ी बहन के काफी करीब हैं. वे दोनों ज्यादातर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं.

तापसी पन्नू की आने वाली फिल्मों की बात करें तो जल्द ही क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक ‘शाबाश मिट्ठू’, ‘रश्मि रॉकेट’, ‘हसीना दिलरुबा’ और ‘लूप लपेटा’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी. साल 2020 की फिल्मों की बात करें तो तापसी पन्नू ‘सांड की आंख’ और ‘मिशन मंगल’ जैसी फिल्मों में नजर आईं थी.