Anupamaa में होगी Ram Kapoor की धमाकेदार एंट्री, बीवी की जिंदगी में नए शख्स को देखकर तिलमिलाएगा वनराज

HomeTelevision

Anupamaa में होगी Ram Kapoor की धमाकेदार एंट्री, बीवी की जिंदगी में नए शख्स को देखकर तिलमिलाएगा वनराज

Ram Kapoor to enter in Rupali Ganguly and Sudhanshu Pandey's Anupamaa: स्टार प्लस के टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में आने वाले दिनों बड़ा धमाका होन

जब Nora Fatehi को देख Terence Lewis ने ‘गाया’ – पहला पहला प्यार है गाना, शर्म से लाल हो गया था नोरा का चेहरा
Madhuri Dixit को चढ़ा ‘Dilbar’ फीवर, ऐसी हिलाई कमरिया; Nora Fatehi को किया फेल
Indian Idol 12: एक बार फिर बेनकाब हुए Sawai Bhatt, सोशल मीडिया पर पकड़ा गया ‘सफेद झूठ’

Ram Kapoor to enter in Rupali Ganguly and Sudhanshu Pandey’s Anupamaa: स्टार प्लस के टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में आने वाले दिनों बड़ा धमाका होने वाला है। इस सीरियल में लगातार आ रहे ट्विस्ट दर्शकों को इतना पसंद आ रहे हैं कि इससे जुड़ी साइड स्टोरीज का भी वो बेसब्री से इंतजार करते हैं। हम आपके लिए रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर सीरियल ‘अनुपमा’ (TV Serial Anupamaa) से जुड़ी एक ऐसी धमाकेदार खबर लेकर आए हैं, जिसे जानते ही आप इस सीरियल के अपकमिंग एपिसोड को देखने के लिए एक्साइटेड हो जाएंगे। टेलीचक्कर की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक स्टार प्लस के इस सुपरहिट सीरियल में टीवी के मशहूर कलाकार राम कपूर (Ram Kapoor) की एंट्री होने वाली है।

‘अनुपमा’ (Anupamaa) में जल्द ही वनराज (Vanraj) और अनुपमा (Anupamaa) का तलाक होने वाला है, जिसके बाद काव्या अपना असली रंग दिखाना शुरू करेगी। वनराज से तलाक लेने के बाद अनुपमा अपनी जिंदगी में जल्द ही मूवऑन कर जाएगी और वो अपने डांस एकेडमी (Dance Academy) पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करेगी। इसी के साथ उसकी जिंदगी में एक ऐसे शख्स की एंट्री हो जाएगी, जिसकी बदौलत उसे प्यार और रिश्तों पर दोबारा भरोसा हो जाएगा।

बात की जाए राम कपूर की तो वो इस सीरियल में अनुपमा के लव-इंटरेस्ट का किरदार अदा करने वाले हैं। इस बात में कोई भी शक नहीं है कि राम कपूर की एंट्री के बाद सीरियल ‘अनुपमा’ की टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगी।