शादी के बंधन में बंधे पुलकित सम्राट के भाई, कृति खरबंदा संग नजर आए एक्टर

HomeCinema

शादी के बंधन में बंधे पुलकित सम्राट के भाई, कृति खरबंदा संग नजर आए एक्टर

बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट के भाई उल्लास सम्राट, अर्पिता जेरथ संग शादी के बंधन में बंध गए हैं. पुलकित ने शादी की खास तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने भाई क

सोनू निगम का सनसनीखेज खुलासा, म्यूजिक माफिया का लिया नाम | Sonu Nigam makes sensational allegation on Bhushan Kumar, exposes music mafia by naming them, see video
सुशांत सिंह राजपूत की गूगल सर्च 1416 परसेंट बढ़ी | Sushant singh rajput’s google search shot as much as 1416 %, trending on high
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी | Salman Khan appeals his followers to face with Sushant Singh Rajput’s followers and to not curse

बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट के भाई उल्लास सम्राट, अर्पिता जेरथ संग शादी के बंधन में बंध गए हैं. पुलकित ने शादी की खास तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने भाई को बधाई दी है. इस खास इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा भी उनके साथ नजर आईं. पुलकित ने अपने भाई की शादी की जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह सफेद रंग की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं.

उनकी पत्नी जेरथ ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है जो उन पर काफी जंच रहा है. तस्वीर को शेयर करते हुए पुलकित ने उल्लास और जेरथ दोनों को टैग किया है. तस्वीर शेयर करते हुए पुलकित ने लिखा- बंध गए. उल्लास का इंस्टाग्राम अकाउंट जहां पब्लिक है वहीं जेरथ का इंस्टा अकाउंट अभी प्राइवेट है. हालांकि दोनों ही कपल्स के अकाउंट पर अभी शादी की तस्वीरें नहीं हैं.

शादी में पुलकित सम्राट के साथ कृति खरबंदा भी मौजूद रहीं. कृति और पुलकित दोनों ने ही इस खास मौके पर ब्लैक आउटफिट कैरी किया और दोनों ही शादी के इवेंट में काफी कॉम्पिमेंटिंग नजर आए. बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब कृति और पुलकित एक साथ नजर आए हैं. इससे पहले भी दोनों साथ नजर आते रहे हैं और दोनों एक दूसरे के प्रति अपनी फिक्र और प्यार जाहिर करते रहे हैं.