Sunny Leone ने मुंबई में खरीदा शानदार घर, आशियाने की कीमत जान आप हो जाएंगे हैरान

HomeLife Style

Sunny Leone ने मुंबई में खरीदा शानदार घर, आशियाने की कीमत जान आप हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) ने हाल ही में अपने लिए एक नया घर लिया है. बता दें कि पिछले साल कोरोना की वजह से वो भारत छोड़कर विदेश चली गई

श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ एक बार फिर डिनर डेट पर किए गए स्पॉट, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटोज
लाइफस्टाइल: इस महल जैसे फ्लैट में अपने पति कुणाल खेमू संग रहती हैं सोहा अली खान, देखें इनसाइड तस्वीरें
कभी बैंक में कैशियर की नौकरी करते थे CID के एसीपी प्रद्युमन, ऐसे मिला फिल्मों में मौका

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) ने हाल ही में अपने लिए एक नया घर लिया है. बता दें कि पिछले साल कोरोना की वजह से वो भारत छोड़कर विदेश चली गई थी. लेकिन उन्होंने फिर से वापसी कर ली है और आते ही उन्होंने खुद को तोहफे में एक घर दिया है. सनी लियोनी (Sunny Leone) ने मुंबई में एक शानदार 5Bhk अपार्टमेंट खरीदा है और उन्होंने ये फ्लैट 28 मार्च, 2021 को 16 करोड़ रुपये में फ्लैट खरीदा है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone) ने मुंबई में लक्जरी 5BHK अपार्टमेंट खरीदा है, सनी लियोनी का ये घर अंधेरी वेस्ट के अटलांटिस नाम की बिल्डिंग में 12वीं मंजिल पर स्थित है. इस 5BHK अपार्टमेंट का कारपेट एरिया 3,967 वर्गफीट है.

सनी लियोनी (Sunny Leone) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह दिनों रिएलिटी टीवी शो ‘स्प्लिट्सविला’ के सीजन 13 की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसके साथ ही वह विक्रम भट्ट की वेब सीरीज अनामिका की शूटिंग कर रही हैं. इस वेब सीरीज में वह एक्ट्रेस सोनाली सहगल के साथ नजर आएंगी.

सनी लियोनी (Sunny Leone) फिल्म इंडस्ट्री की उन खूबसूरत और हॉट अदाकाराओं में से एक हैं, जिनकी हर तस्‍वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है और उनके फैंस जमकर उनपर प्यार लुटाते हैं.