सोनम कपूर ने तस्वीरों के जरिए किया ‘Lockdown Life’ का खुलासा

HomeCinema

सोनम कपूर ने तस्वीरों के जरिए किया ‘Lockdown Life’ का खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी रूटीन लाइफ की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. इन दिनों

अभिषेक बच्चन की फिल्म The Big Bull का टीजर हुआ रिलीज, सबसे बड़े घोटाले की कहानी
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस: रिया चक्रवर्ती के खिलाफ कोर्ट में याचिका दर्ज | Sushant Singh Rajput demise: Criticism filed towards Rhea Chakraborty in Bihar courtroom
मुंबई पुलिस ने यशराज फिल्म्स से मांगी सुशांत सिंह राजपूत के कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी | Sushant Singh Rajput Suicide case: Mumbai Police directs Yash Raj Movies to submit copy of contract signed with actor

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी रूटीन लाइफ की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. इन दिनों वह पति आनंद आहुजा के साथ लंदन में हैं. भारत की तरह वहां भी कोरोना वायरस महामारी दोबारा से फैल रही है. कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लंदन में लॉकडाउन लगा हुआ है.

सोनम कपूर पति आनंद के साथ लॉकडाउन को एन्जॉय कर रही हैं. उन्होंने इसकी झलक अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिखाया है. सोनम ने कई तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया है. इनमें से एक तस्वीर में सोनम कपूर एमओटीआर पर ऑनलाइन ट्रेनिंग ले रही हैं. इस तस्वीर में ट्रेनिंग देने वाली उनकी कोच वर्कआउट करते हुए नजर आ रही हैं.

वहीं, दूसरी तस्वीर में उनके पति आनंद आहुजा हैं. वह एक खुले मैदान में योग कर रहे हैं. मैदान में काफी अच्छी हरी घासें हैं और लाइन से पेड़ लगे हैं. आनंद इस मैदान में हाथ जोड़कर कर रहे हैं. उन्होंने जोगिंग आउटफिट पहना हुआ है. सोनम ने इसके अलावा एक वीडियो भी शेयर किया था.