आदित्य नारायण ने गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी का किया एलान, इस महीने लेंगे सात फेरे

HomeLife Style

आदित्य नारायण ने गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी का किया एलान, इस महीने लेंगे सात फेरे

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है। पिछले दिनों नेहा कक्कड़ और काजल अग्रवाल के बाद अब गायक आदित्य नारायण ने अपनी शादी का एलान कर दिया है।

प्रेग्नेंसी और सुसाइड करने की उड़ती अफवाहों पर दिया इलियाना डिक्रूज ने अपना रिएक्शन, बोलीं- ‘बहुत दुख होता है
Mira Rajput kapoor ने फोटो शेयर कर किया अपनी ‘सोल सिटी’ का खुलासा, ये है उनकी पसंदीदा सिटी
Priyanka Chopra ने ससुराल में सेलिब्रेट की होली, पति निक जोनस और सास-ससुर पर भी चढ़ा रंग

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है। पिछले दिनों नेहा कक्कड़ और काजल अग्रवाल के बाद अब गायक आदित्य नारायण ने अपनी शादी का एलान कर दिया है। आदित्य की शादी की चर्चाएं काफी समय से चल रही थीं उन्होंने एक पोस्ट के जरिए प्रशंसकों को खुशखबरी दी है।

आदित्य नारायण गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। उन्होंने श्वेता के साथ एक तस्वीर साझा की है। इस दौरान आदित्य ने नीले रंग की शर्ट पहनी है वहीं श्वेता ने पीले रंग की फ्लोरल ड्रेस कैरी की है। तस्वीर में दोनों कपल गोल सेट करते नजर आ रहे हैं।

तस्वीर के साथ आदित्य ने लिखा कि ‘हम शादी कर रहे हैं। मैं दुनिया का सबसे खुशनसीब लड़का हूं, जिसे श्वेता मिली, मेरी सोलमेट। 11 साल पहले और हम। आखिरकार दिसंबर के महीने में हम शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हम दोनों ही काफी निजी लोग हैं। ऐसा मानते हैं कि एक व्यक्ति की निजी जिंदगी को निजी रखना चाहिए। शादी की तैयारियों के लिए सोशल मीडिया से विदा ले रहा हूं। दिसंबर में मिलते हैं। कहा था न, कभी न कभी तो मिलोगे कहीं पे हमको यकीन है।‘