Suhana Khan: न्यूयॉर्क में इस आलीशान घर में रहती हैं किंग खान की बेटी,

HomeLife Style

Suhana Khan: न्यूयॉर्क में इस आलीशान घर में रहती हैं किंग खान की बेटी,

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान उन मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं जो अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और उ

गर्भवती अनुष्का शर्मा ने साझा की खूबसूरत तस्वीर, चेहरे पर साफ दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो
Shilpa Shetty को हॉलीवुड से मिले थे कई बड़े ऑफर, लेकिन इस वजह से कर दिया मना
राखी सावंत ने बयां किया दर्द, बोलीं- लोगों ने मुझे सबके सामने जलील किया, मोटी तक कहा

शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान उन मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं जो अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। सुहाना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और उनकी तस्वीरें यूजर्स के बीच झट से वायरल हो जाती हैं। सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं जहां से वो अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में सुहाना ने अपने आलीशान घर की एक तस्वीर साझा की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

सुहाना खान ने पिछले साल ही अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया है जिस वजह से उनकी फैन फॉलोइंग और भी ज्यादा बढ़ गई है। सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। हाल ही में सुहाना खान ने अपने घर की एक झलक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिये अपने फैंस के साथ साझा की है जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

बता दें कि तस्वीर में सुहाना ने अपने आलीशान अपार्टमेंट का एक कोना दिखाया है जहां से डूबते सूरज का नजारा काफी खूबसूरत दिख रहा है। इस फोटो में सुहाना ना खुद नजर आ रही हैं और ना ही उन्होंने कोई कैप्शन लिखा है बस ‘घर’ वाली एक इमोजी बनाई है।

बता दें कि सुहाना ने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी लोकप्रिय हैं। फिलहाल वो न्यूयॉर्क से पढ़ाई पूरी कर रही हैं। इसी बीच वो खुद के लिए भी समय निकालती हैं और अक्सर दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आ जाती हैं।