खुल गया प्रियंका चोपड़ा का रेस्तरां, परोसे गए डोसा-पकौड़े-नान जैसे भारतीय व्यंजन

HomeLife Style

खुल गया प्रियंका चोपड़ा का रेस्तरां, परोसे गए डोसा-पकौड़े-नान जैसे भारतीय व्यंजन

न्यूयॉर्क में प्र‍ियंका चोपड़ा के रेस्तरां सोना का शुभारंभ कर दिया गया है. एक्ट्रेस ने रेस्तरां के ओपन‍िंग की ऑफ‍िश‍ियल अनाउंसमेंट कर रेस्तरां में परो

Nawazuddin Siddiqui Birthday: चौकीदारी की फिर ‘चोरी’ और फिर ‘मुखबिरी’..ऐसे बदली किस्मत, आज फिल्मी दुनिया पर राज, इतनी संपत्ति और.
कभी बोनी कपूर को राखी बंधती थी श्रीदेवी, ऐसे बनी दूसरी पत्नी
Mika Singh की कुल संपत्ति जानकर लगेगा 440 वोल्ट का झटका! करोड़ों में Net Worth, जानें Income-Cars Collection.

न्यूयॉर्क में प्र‍ियंका चोपड़ा के रेस्तरां सोना का शुभारंभ कर दिया गया है. एक्ट्रेस ने रेस्तरां के ओपन‍िंग की ऑफ‍िश‍ियल अनाउंसमेंट कर रेस्तरां में परो.

प्र‍ियंका ने अपने रेस्टोरेंट की फोटो शेयर की है. खाने में डोसा, पकौड़े, नान, चटनी, डेजर्ट आद‍ि शामिल है, जिसकी फोटोज एक्ट्रेस ने साझा की है. उन्होंने रेस्तरां के अंदर की तस्वीरों के जर‍िए भी वहां के इंड‍ियन टच को दिखाने की कोश‍िश की है.

प्र‍ियंका ने पोस्ट में लिखा- ‘बेहतरीन भारतीय खाने के लिए जो क्रेव‍िंग शुरू हुई थी वो अब इस प्यार में बदल गया है और मैं आप सभी का यहां स्वागत करने का और यहां न्यूयॉर्क के बीचोंबीच भारत को एहसास करने का इंतजार नहीं कर सकती’

‘ये एक टीम की मेहनत रही है…@manesshkgoyal, @davidrabin8, शेफ @harinayak और @mabowersinc के साथ मेन्यू पर विचार-विमर्श, स्वाद चखना और डेकोरेशन के फैसले से लेकर रेस्तरां के परफेक्ट नाम तक.’ पोस्ट में प्र‍ियंका ने पति निक जोनस द्वारा रेस्तरां को सोना नाम दिए जाने की बात का भी जिक्र किया है. एक्ट्रेस ने बताया कि टीम के साथ शुरुआती टेस्ट में न‍िक इस नाम के साथ आए जिसका मतलब होता है ‘Gold’ और उसने यह शब्द भारत में सुना था…खासकर हमारी शादी के टाइम.