Sonam Kapoor ने Aishwarya Rai को बुलाया ‘आंटी’ तो Katrina Kaif को कहा ‘शेमलेस’, इन एक्ट्रेसेस की सोनम ने की है बेइज्जती

HomeCinema

Sonam Kapoor ने Aishwarya Rai को बुलाया ‘आंटी’ तो Katrina Kaif को कहा ‘शेमलेस’, इन एक्ट्रेसेस की सोनम ने की है बेइज्जती

बॉलीवुड की फैशन डिवा सोनम कपूर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. हिंदी सिनेमा में अपने हुस्न और अपने स्टाइलिंग की वजह से मशहूर सोनम आज अपना (Sonam Kapoor

सुशांत सिंह राजपूत के पास three कंपनियां लेते थे इतनी फीस, आर्थिक हालात का खुलासा Sushant Singh Rajput three corporations one with rhea chakraborty his charges and all monetary particulars
मंदाकिनी की बोल्ड अदाओं के पीछे धुंधला गया इस हीरोइन का करियर, कभी खूबसूरती के थे चर्चे
अगर देवानंद से शादी की तो देश में दंगे हो जाएंगे’, इस वजह से अधूरा रह गया सुरैया का प्यार

बॉलीवुड की फैशन डिवा सोनम कपूर किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. हिंदी सिनेमा में अपने हुस्न और अपने स्टाइलिंग की वजह से मशहूर सोनम आज अपना (Sonam Kapoor Birthday) जन्मदिन मना रही हैं. वे अपनी फिल्मों से ज्यादा खुद के द्वारा दिए गए बयानों से चर्चा में रहती हैं. 9 जून 1985 को मुंबई में जन्मी सोनम कपूर अक्सर अपने बेबाक बोल की वजह से लाइमलाइट में रहती हैं और विवादों में भी घिरी रहती हैं.

एक बार सोनम ने ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) को आंटी कह दिया था और उनके इस बयान की काफी फजीहत भी हुई थी. ऐश्वर्या के फैन्स इस बात पर काफी नाराज़ भी हुए थे. सोनम के अपने बयान की सफाई में कहा था कि ऐश्वर्या ने मेरे पिता के साथ फिल्मों में काम किया है, तो मैं उन्हें आंटी ही बुलाऊंगी ना. यही नहीं सोनम खुद तो अपने फैशन को लेकर अटेंटिव रहती हैं मगर वो दूसरों की स्टाइलिंग पर भी जमकर कमेंट करती हैं.

उन्होंने करन जौहर के चैट शो में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के बारे में कह दिया था कि उन्हें टाइट कपड़े नहीं पहनने चाहिए. इसके साथ ही सोनम ने आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के बारे में बात करते हुए भी कहा था कि उन्हें अपनी उम्र के हिसाब से कपड़े पहनने चाहिए. अनिल कपूर की बेटी को अपने इन कमेंट्स की वजह से कई बार ट्रोल भी होना पड़ा है. ऐसे ही एकबार कैटरीना (Katrina Kaif) को उन्होंने शेमलेस कह दिया था.

बता दें कि सोनम ऐसी पहली भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्होंने पाकिस्तानी ऐड फिल्म में काम किया है. उन्होंने पाकिस्तानी मूल के फवाद खान के साथ एक दूध ब्रांड में काम किया. इससे पहले इन दोनों की खूबसूरत फिल्म रिलीज हो चुकी थी.