कटरीना कैफ से अफेयर की खबरों पर पहली बार आया विक्की कौशल का बयान

HomeCinema

कटरीना कैफ से अफेयर की खबरों पर पहली बार आया विक्की कौशल का बयान

कटरीना कैफ से अफेयर की खबरों पर पहली बार आया विक्की कौशल का बयान विक्की कौशल ने पिछले कुछ समय में ही बहुत नाम कमा लिया है। उन्हें फ़िल्म "उरी" के लिए

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने अपना फेसबुक, इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिलीट | Sushant Singh Rajput’s Sister Deletes Her Profiles on Fb, Instagram
अरसे बाद कैमरे के सामने जमकर थिरके मिथुन चक्रवर्ती,
Sobhita Dhulipala का फर्स्ट लुक रिलीज, इस दिन आएगा फिल्म ‘मेजर’ का टीजर

कटरीना कैफ से अफेयर की खबरों पर पहली बार आया विक्की कौशल का बयान

विक्की कौशल ने पिछले कुछ समय में ही बहुत नाम कमा लिया है। उन्हें फ़िल्म “उरी” के लिए नेशनल अवार्ड भी मिला था। कम दिनों में ही विक्की कौशल ने बॉलीवुड में बड़ी सफलता हासिल कर ली है। फिल्मों के अलावा विक्की कौशल आजकल अपने लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। काफी दिनों से खबर आ रही है की विक्की और कटरीना कैफ लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कभी दोनों  साथ डिनर पर जाते देखे जाते हैं तो कभी किसी न किसी इवेंट पर साथ दिख ही जाते हैं।

हालांकि अभी तक इन दोनों सितारों में अपने रिश्ते को लेकर कोई भी बात ओपन नही की थी। पर अब लम्बे समय के बाद विक्की ने इस चुप्पी को तोड़ते हुए कटरीना के साथ अपने इस रिश्ते को लेकर बयान दिया है। एक इंटरवु के दौरान विक्की ने कहा,”मुझे नही लगता की इस बारे में कोई सफाई देने की जरूर है। बस इतना कहूँगा की मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा बात नही करता पर झूठ भी नही बोलूंगा”।

उन्होंने आगे कहा “अगर मैं झूठ कहूँगा तो उसे छिपाने के लिए और झूठ बोलने पड़ेंगे मेरा बयान आग की तरह फैलेगा,जब दूसरी बार आप मुझसे मिलेंगे तो मेरा बयान बदल जायेगा तब आप मुझसे और सवाल पूछेंगे। फिर मैं उनकी सफाई देता रहूँगा”। विक्की ने खुलकर बात की और कहा की कोई स्टोरी नही है और जहाँ तक प्यार का सवाल है,यह एक बेस्ट फिलिंग है।