Mouni Roy ने येलो ऑफ शोल्डर गाउन में कराया बोल्ड फोटोशूट, काउच पर बैठकर दिए कातिलाना पोज

HomeFashion

Mouni Roy ने येलो ऑफ शोल्डर गाउन में कराया बोल्ड फोटोशूट, काउच पर बैठकर दिए कातिलाना पोज

टीवी की हॉट और स्टाइलिश एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. और फैन्स के साथ अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. सीरियल में सीधी

प्रियंका चोपड़ा से लेकर ऐश्वर्या राय तक, इन एक्ट्रेसेस को उनके फैशन सेंस के लिए किया गया ट्रोल
Viral हुआ Hina Khan का Chaap Tilak गाने पर कराया गया फोटोशूट,
लाखों की बैकलेस ड्रेस पहन मलाइका अरोड़ा ने लगा दी ‘आग’, सेक्सी कमर पर से नजरें नहीं हटा पा रहे लोग

टीवी की हॉट और स्टाइलिश एक्ट्रेस मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. और फैन्स के साथ अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. सीरियल में सीधी-सादी दिखने वाली मौनी रॉय रियल लाइफ में काफी बोल्ड हैं. फैन्स उनकी फिटनेस के भी दीवाने हैं. हाल ही में उन्होंने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर की हैं.

मौनी इस फोटोशूट में एक ऑफ शोल्डर फ्लोरल प्रिंट गाउन पहने नजर आ रही हैं. इस हाई थाई स्लिट गाउन में वो बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं.

मौनी कई तरह के पोज दे रही हैं. कुछ तस्वीरों में वो काउच पर बैठकर कातिलाना पोज दे रही हैं. तस्वीरों में वो कैमरे और खिड़की में देखती नजर आ रही हैं.

इस शानदार गाउन के साथ मौनी ने गले में एक बारीक सी चेन पहनी है. जो उनके लुक को पूरा कर रही हैं. मेकअप की बात करें तो मौनी ने इसमें काजल और लाइट कलर की लिपस्टिक लगाई है. और बालों को खुला रखा है.

मौनी के ये तस्वीरें फैन्स के साथ कई सेलेब्स को भी बेहद पसंद आ रही है. तस्वीरों पर हजारों कमेंट भी आ चुके हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी बहुत जल्द एक म्यूजिक वीडियो में नजर आ वाली हैं. जिसकी झलक उन्होंने फैन्स के साथ भी शेयर की थी.