लाख दुआओं के बाद सई को आएगा होश, गुस्से में विराट की शक्ल देखने से भी कर देगी मना

HomeTelevision

लाख दुआओं के बाद सई को आएगा होश, गुस्से में विराट की शक्ल देखने से भी कर देगी मना

टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आपने अब तक देखा कि सई विराट की बातों से आहत होकर घर छोड़कर चली जाती है. विरा

The Kapil Sharma Show के पहले गेस्ट होंगे ये सुपरस्टार, धमाकेदार होनेवाला है पहला एपिसोड
सई को मनाने के लिए दिलफेंक आशिक बनेगा विराट, पाखी को लगेगी मिर्ची
Indian Idol 12: सुरों को लगेगा ग्लैमर का तड़का, 90s की सुपरस्टार करिश्मा होंगी शो के जश्न में शामिल

टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में आपने अब तक देखा कि सई विराट की बातों से आहत होकर घर छोड़कर चली जाती है. विराट पीछे-पीछे आता है. दोनों रास्ते में ही लड़ने लग जाते हैं और सई  का एक्सीडेंट हो जाता है. विराट आनन-फानन में सई को हॉस्पिटल लेकर जाता है जहां उसके घरवाले सई और अजिंक्य के रिश्ते पर सवाल उठाते हैं और पाखी इस आग में घी डालने का काम करती है.

आज जब सभी घरवाले सई पर इल्जाम लगाएंगे तो मोहित तिलमिला जाएगा और सबको मना करेगा कि वो सई के बारे में गलत बातें ना बोलें. विराट सई की इस हालत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराता है. मोहित सई को लेकर बहुत इमोशनल हो जाता है और वो लगातार विराट को बुरा भला कहता है.

सई को देखने के लिए पुलकित हॉस्पिटल पहुंचता है. सई की हालत का जिम्मेदार पुलकित घरवालों को ठहराता है. पुलकित भी अजिंक्य और सई के रिश्ते की सच्चाई बताता है. वो कहता है कि वो दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. पुलकित विराट को जेल पहुंचाने की धमकी देता है. विराट गुस्से में खुद को चोट पहुंचाने लगता है.

कई घंटों बेहोश रहने के बाद सई को होश आ जाता है और वो पुलकित से बताती है कि वो विराट की बातों से अब भी कितनी आहत है. पुलकि सई को कहता है कि वो विराट से मिल ले लेकिन सई ऐसा करने से मना कर देती है.