Mirzapur 2: सुपरहिट सीरीज मिर्जापुर के दूसरे सीजन के हीरो हैं गुड्डू पंडित और गोलू

HomeTelevision

Mirzapur 2: सुपरहिट सीरीज मिर्जापुर के दूसरे सीजन के हीरो हैं गुड्डू पंडित और गोलू

अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज मिर्जापुर लगभग दो साल पहले आई। यह एक पहली वेब सीरीज थी, जिसमें वो सभी चीज थी, जो ऑडियंस एक फिल्म में चाहती थी। तभ

Khatron Ke Khiladi 11: अर्जुन बिजलानी ने जीता पहला मैडल, श्वेता तिवारी ने रोहित शेट्टी की जजमेंट पर उठाए कई सवाल
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में होगी Karan Kundrra की एंट्री, बढ़ेंगी सीरत और कार्तिक की दूरियां
10 फेमस कॉमेडियन जाने सभी के बारे में

अमेजन प्राइम वीडियो की सुपरहिट सीरीज मिर्जापुर लगभग दो साल पहले आई। यह एक पहली वेब सीरीज थी, जिसमें वो सभी चीज थी, जो ऑडियंस एक फिल्म में चाहती थी। तभी इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ी। 2 साल के इंतजार के बाद मिर्जापुर का दूसरा सीजन आ गया है। मिर्जापुर 2 के पहले दो एपिसोड में ही आपको पता चल जाएगा कि मिर्जापुर सीजन 1 इतना सक्सेस कैसे हुआ? लाउडमाउथ कैरेक्टर, ज्यादा हिंसा, गालियां और ऐसा लगता है कि इस बार भी मिर्जापुर अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है।

मिर्जापुर 2 में सीजन 1 कई घटनाओं की वजह को दिखाता है। हर किसी के दिमाग में बदला चल रहा है और कौन किसको मारना चाहता है, यह भी बहुत ही शानदार तरीके से दिखाया गया है। अगर आपने इसके प्लॉट को नजदीकी से देखा होगा तो इसे एक मिनट से पहले ही समझ जाएंगे। सीरीज का कॉमन ग्राउंड बदला लेना है। पहले सीजन में हीरो जैसे कैरेक्टर की जो कमी थी, दूसरे सीजन में श्वेता त्रिपाठी शर्मा के गोलू और अली फजल के गुड्डू पंडित ने पूरा किया है।