Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में होगी Karan Kundrra की एंट्री, बढ़ेंगी सीरत और कार्तिक की दूरियां

HomeTelevision

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में होगी Karan Kundrra की एंट्री, बढ़ेंगी सीरत और कार्तिक की दूरियां

Karan Kundrra to enter in Mohsin Khan and Shivangi Joshi starrer Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने काफी लम्बे समय बाद ट

Anupamaa में होगी Ram Kapoor की धमाकेदार एंट्री, बीवी की जिंदगी में नए शख्स को देखकर तिलमिलाएगा वनराज
Super Dancer 4 Judges Salary Revealed: एक एपिसोड के लिए लाखों वसूल करती हैं Shilpa Shetty और गीता मां, हैरत में डालेगी Anurag Basu की सैलरी
Taarak Mehata… में लगेगा ग्लैमर का तड़का, नई एंट्री देख भूल जाएंगे Disha Vakani

Karan Kundrra to enter in Mohsin Khan and Shivangi Joshi starrer Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने काफी लम्बे समय बाद टीआरपी लिस्ट में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। बीते तीन हफ्ते से ये सीरियल लगातार टीआरपी के टॉप 5 शोज की लिस्ट में दिख रहा है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के मेकर्स ने अब कमर कस ली है कि ये सीरियल इस लिस्ट से वापस कभी ना गायब हो। बीते दिनों ही खबर आई थी कि मोहसिन खान (Mohsin Khan) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) स्टारर इस सीरियल में जल्द ही एक ग्रैंड एंट्री होने वाली है। ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई थी कि ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नई एंट्री से सीरत और कार्तिक की दोस्ती में दरार आ जाएगी।

नई एंट्री सीरत के लव इंटरेस्ट का रोल अदा करने वाला है और मेकर्स को लम्बे समय से इस रोल के लिए किसी अच्छे कलाकार की जरूरत थी। अब मेकर्स की ये तलाश पूरी हो चुकी है। जी हां टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में जल्द ही करण कुंद्रा की एंट्री होने वाली है।

करण कुंद्रा लम्बे समय से टेलीविजन की दुनिया से गायब हैं और उनके फैंस को इंतजार था कि जल्द ही वो वापस टीवी स्क्रीन्स पर अपना जलवा बिखरेंगे। इस बात में कोई भी शक नहीं है कि करण कुंद्रा की एंटी के बाद प्रोड्यूसर राजन शाही (Producer Rajan Shahi) के इस सीरियल की रेटिंग्स जरूर बढ़ेगी।