Khatron Ke Khiladi 11 से एक और कंटेस्टेंट आउट! इस बार भी ‘बिग बॉस’ एक्स कंटेस्टेंट की हुई छुट्टी!

HomeTelevision

Khatron Ke Khiladi 11 से एक और कंटेस्टेंट आउट! इस बार भी ‘बिग बॉस’ एक्स कंटेस्टेंट की हुई छुट्टी!

कलर्स का सबसे फेमस शो में से एक ‘खतरों के खिलाड़ी सीज़न 11’ इस वक्त काफी चर्चा में है। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी सितारे इस शो में हिस्सा लेने

Bade Acche Lagte Hain 2 Promo: सामने आई राम बने Nakuul Mehta और प्रिया बनीं Disha Parmar की पहली झलक, बेहद प्यारी दिखी दोनों की केमिस्ट्री
बहू हमारी रजनीकांत’ फेम रिद्धिमा पंडित ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द, मां को खोने के बाद लिखा इमोशनल पोस्ट
पिता के निधन की खबर सुनते ही कश्मीर से मुंबई पहुंची हिना खान, एयरपोर्ट पर आईं नजर

कलर्स का सबसे फेमस शो में से एक ‘खतरों के खिलाड़ी सीज़न 11’ इस वक्त काफी चर्चा में है। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई नामी सितारे इस शो में हिस्सा लेने के लिए केपटाउन पहुंचे हुए हैं जहां शो की शूटिंग जारी है। हाल ही में खबर आई कि ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ से ‘बिग बॉस’ एक्स कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह बाहर हो चुके हैं। वहीं अब शो से एक और कंटेस्टेंट के बाहर होने की चर्चा हो रही है, और ये दूसरा कंटेस्टेंट भी बिग बॉस से ही माना जा रहा है।

दरअसल, हाल ही बॉलीवुड सिंगर आस्था गिल ने ‘केकेके11’ के सेट से एक फोटो शेयर की है जिसमें वो वरुण सूद के साथ नज़र आ रही हैं। आस्था की इस फोटो पर बिग बॉस 14 एक्स कंटेस्टेंट निक्की तंबोली ने कुछ ऐसा कमेंट किया है जिसे अंदाज़ा लगाया जा रहा है विशाल के बाद अब निक्की भी शो से बाहर हो चुकी हैं। निक्की ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘तुम लोगों के साथ दोबारा मस्ती करने का इतंज़ार नही कर सकती दोस्तों। मिस कर रही हूं’।

आपको बता दें कि इससे पहले खबर दी थी शो से विशाल आदित्य सिंह बाहर हो चुके हैं। विशाल वो पहले कंटेस्टेंट हैं जिनका ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ से पहला एलिमिनशेन हुआ है। खबर के मुताबिक विशाल, निक्की तंबोली और अनुष्का सेन के साथ बॉटम 3 में थे। जिसके बाद वो बाहर हो गए। वहीं अब निक्की के कमेंट से अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि निक्की शो से बाहर होने वाली दूसरी कंटेस्टेंट बन गई हैं।