Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: डिप्रेशन में जाएगा विराट, जल्द खोलेगा भवानी का कच्चा-चिट्ठा

HomeTelevision

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler Alert: डिप्रेशन में जाएगा विराट, जल्द खोलेगा भवानी का कच्चा-चिट्ठा

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में सई चौहान हाउस छोड़कर जा चुकी है। भवानी के साथ-साथ अब पाखी भी चैन की सांस ले रही है। दोनों ने मान लिया है कि अब स

शक्तिमान का किलविश,अब कहाँ गए वो कलाकार
Indian Idol 12: कोरोना की वजह से अगले एपिसोड में नहीं दिखेंगी जज Neha Kakkar? यहां जानें मामले की पूरी सच्चाई
सलमान ख़ान की इस हीरोइन ने किया शो में जाने से इनकार, ‘ऑफर करेंगे तो भी नहीं जाऊंगी’

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में सई चौहान हाउस छोड़कर जा चुकी है। भवानी के साथ-साथ अब पाखी भी चैन की सांस ले रही है। दोनों ने मान लिया है कि अब सई की वापसी चौहान हाउस (Chavan House) में कभी भी नहीं होगी। इस बीच विराट (Neil Bhatt) जल्द ही पुलकित से जुड़े डॉक्यूमेंट्स का पता लगाएगा। सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) के अपकमिंग एपिसोड में विराट कॉलेज के स्टाफ मेंबर से पूछताछ करता हुआ नजर आएगा। विराट विनायक को काफी धमकाएगा और तब जाकर वो अपना मुंह खोलेगा। विनायक विराट से कहेगा कि एक शख्स ने उसे पुलकित के डॉक्यूमेंट में पत्नी का नाम बदलने के लिए कहा था। साथ ही विनायक ये भी खुलासा करेगा कि उसने खुद उस शख्स की तस्वीरें निकाली थी।

विनायक विराट को ओंकार की तस्वीरें दिखाएगा, जिसे देखते ही विराट के पैरों तले जमीन ही खिसक जाएगी। ओंकार की तस्वीर देखते ही विराट को एहसास हो जाएगा कि अब तक सई जो कुछ भी कहती आई है, वो सब सच ही था।

विराट को अपनी गलती का एहसास होगा और उसके बाद वो सई से माफी मांगने के बारे में सोचेगा। विराट को लगेगा कि सई (Ayesha Singh) इस बार भी बिना कुछ कहे उसे माफ कर देगी लेकिन ऐसा बार-बार नहीं होने वाला है।