International Women’s Day: कमाई में कई एक्टर्स पर भारी हैं ये 11 अभिनेत्रियां, जानें- किसकी है सबसे ज्यादा कमाई

HomeCinema

International Women’s Day: कमाई में कई एक्टर्स पर भारी हैं ये 11 अभिनेत्रियां, जानें- किसकी है सबसे ज्यादा कमाई

International Women's Day: कमाई में कई एक्टर्स पर भारी हैं ये 11 अभिनेत्रियां, जानें- किसकी है सबसे ज्यादा कमाई 8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला

Rhea chakraborty reveals that Sushant singh rajput Bandra home was Haunted?
सुशांत सिंह राजपूत ने नहीं किया था सुसाइड | loopholes which show sushant singh rajput dint die by suicide
सलमान खान ऐसे कर रहे लोगों की मदद
International Women’s Day: कमाई में कई एक्टर्स पर भारी हैं ये 11 अभिनेत्रियां, जानें- किसकी है सबसे ज्यादा कमाई
8 मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस। विश्व भर में आज हर क्षेत्र में महिलाओं का बोलबाला है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहां पर महिलाएं अपनी प्रतिभा को नहीं दिखा रही हों। बॉलीवुड जगत में भी महिलाओं ने अपना डंका बजा रखा है। अपनी प्रतिभा से महिला एक्टर्स कई पुरुष एक्टर्स को पीछे छोड़ रही हैं। आज हम खास मौके पर बताने जा रहे हैं कि वह महिलाएं जो कमाई के मामले में पुरुषों के से भी आगे है।
आलिया भट्ट- आलिया भट्ट साल 2019 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कलाकार हैं। इनकी सालाना औसत कमाई 54.21 करोड़ रुपये है।
International Women’s Day
दीपिका पादुकोण- दीपिका पादुकोण ने ज्यादा कमाई के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। दीपिका 43 करोड़ रुपये की कमाई करती है।
अनुष्का शर्मा- कमाई के मामले में अनुष्का शर्मा तीसरे स्थान पर हैं। 2018 में आई फिल्म ज़ीरो के बाद से ही अनुष्का किसी भी फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। इस साल पर्दे पर उनकी नामौजूदगी के बावजूद उनकी एवरेज इनकम 28.67 करोड़ रुपये है।
कैटरीना कैफ- कैटरीना की साल 2019 में औसत कमाई 23.64 करोड़ रुपये है। इसके अलावा कैटरीना अपने ब्रांड से भी अच्छी कमाई करती हैं।
प्रियंका चोपड़ा- बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका ने 2019 काफी बढ़ोतरी हुई है। 2019 में प्रियंका की एवरेज इनकम 23.4 करोड़ रुपये थी।
कंगना रनोट- कंगना रनोट हाल ही में पंगा में नजर आई थीं। फोर्ब्स के अनुसार उनकी सालभर की कमाई 17.5 करोड़ रुपये है। 
परिणीति चोपड़ा- परिणीति चोपड़ा की फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल दिखाने में सफल नहीं हो पाई। लेकिन परिणीति अलग अलग प्रोजेक्ट्स के जरिए अच्छा पैसा कमा लेती है। उनकी सलाना कमाई 12.5 करोड़ रुपये है।
माधुरी दीक्षित- माधुरी दीक्षित कमाई के मामले में टॉप एक्ट्रेस में 8वें स्थान पर हैं। उन्होंने 2019 में 10.83 करोड़ की कमाई है।