Imlie के सेट पर Sumbul Touqueer Khan पर जमकर प्यार लुटाती हैं Jyoti Gauba, ऑनस्क्रीन रहता है 36 का आंकड़ा

HomeTelevision

Imlie के सेट पर Sumbul Touqueer Khan पर जमकर प्यार लुटाती हैं Jyoti Gauba, ऑनस्क्रीन रहता है 36 का आंकड़ा

टीवी सीरियल ‘इमली’ (Imlie) में अनु (Anu) और इमली के बीच हमेशा से ही 36 का आंकड़ा रहा है। इन दिनों तो इमली अनु को फूटी आंख भी नहीं सुहा रही है। अपनी बे

Anupama को रुलाकर घर से निकलेगी किंजल, मौके का फायदा उठाकर काव्या लगाएगी बा को मक्खन
Barrister Babu में बड़ी बोंदिता का किरदार निभाएंगी Kanika Mann, इन अदाकाराओं के जबड़े से छीना रोल
The Kapil Sharma Show: तीसरे सीजन के लिए कपिल ने बढ़ाई अपनी फीस! अब इतने करोड़ करेंगे चार्ज

टीवी सीरियल ‘इमली’ (Imlie) में अनु (Anu) और इमली के बीच हमेशा से ही 36 का आंकड़ा रहा है। इन दिनों तो इमली अनु को फूटी आंख भी नहीं सुहा रही है। अपनी बेटी मालिनी (Mayuri Deshmukh) के चलते अनु इन दिनों इमली पर खूब जुल्म ढा रही है लेकिन रीयल लाइफ में अनु और इमली का अलग ही नाता है। जी हां इन किरदारों को निभाने वाली एक्ट्रेसेस ज्योति गौबा (Jyoti Gauba) और सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqueer Khan) तो ‘इमली’ के सेट पर खूब धमाचौकड़ी मचाती हैं और दोनों के बीच की बॉन्डिंग तो किसी दोस्त से कम नहीं हैं।

सीरियल ‘इमली’ की शूटिंग पूरी होते ही सुंबुल तौकीर खान कुछ घंटे के लिए सेट पर ही रहती हैं। इस दौरान वो बाकी को-स्टार्स संग खूब मस्ती करती हैं। ज्योति गौबा के साथ तो वो कई दफा ऐसे ही साइकिल चलाकर फिल्म सिटी में धमाल मचाती हैं।

सुंबुल तौकीर खान और ज्योति गौबा को खाने का काफी शौक है। बिस्किट और चॉकलेट के लिए तो दोनों बच्चों की तरह लड़ती हैं।इस तस्वीर को देखने के बाद तो सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqueer Khan) और ज्योति गौबा (Jyoti Gauba) के फैंस का चौंकना तय है। ‘इमली’ देखने वाले दर्शकों के लिए तो ये तस्वीर किसी सपने जैसा ही है।