पर्दे पर इसलिए बोल्ड सीन नहीं देती थीं ‘भाभी जी घर पर हैं’ की ‘अनीता भाभी’? बोलीं- ‘अब मैं तैयार हूं’

HomeTelevision

पर्दे पर इसलिए बोल्ड सीन नहीं देती थीं ‘भाभी जी घर पर हैं’ की ‘अनीता भाभी’? बोलीं- ‘अब मैं तैयार हूं’

भाभी जी घर पर हैं’ की नई अनीता भाभी यानी नेहा पेंडसे पिछले कुछ वक्त से चर्चा में हैं। पहले नेहा अपनी शादी को लेकर खबरों में थीं, अब एक्ट्रेस एंड टीवी

शादी की खबरों के बीच हाथों में चूड़ा पहने दिखीं नेहा कक्कड़
Pawandeep Rajan पर लटकी एलिमिनेशन की तलवार, हाथ जोड़कर भगवान को याद करती नजर आईं Arunita Kanjilal
दादी की वजह से कार्तिक संग रात गुजारने को मजबूर होगी सीरत!! रणवीर की उड़ेगी नींद

भाभी जी घर पर हैं’ की नई अनीता भाभी यानी नेहा पेंडसे पिछले कुछ वक्त से चर्चा में हैं। पहले नेहा अपनी शादी को लेकर खबरों में थीं, अब एक्ट्रेस एंड टीवी के फेमस शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ में नज़र आने की वजह से चर्चा में हैं। नेहा ने कुछ वक्त पहले की ये शो ज्वाइन किया है उनकी जगह पहले सौम्या टंडन ये किरदार निभा रही थीं।

नेहा ने जब से ये शो ज्वाइन किया तब से उन्हें किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। नेहा ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब भी दे चुकी हैं, लेकिन ट्रोलर्स हैं कि एक्ट्रेस की खिंचाई करने के लिए कुछ न कुछ ढूंढ ही लेते हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने बोल्ड सीन्स को लेकर एक बयान दिया है। एक्ट्रेस का कहना है कि पहले वो बोल्ड सीन्स नहीं करती थीं, लेकिन अब उन्हें बोल्ड सीन्स करने में कोई परेशानी नहीं है। हां लेकिन सेंशुअस सीन वो अब भी नहीं करेंगी।

ईटीटाइम्स से बात करते हुए नेहा ने कहा, ‘जब मेरी उम्र कम थी तब मैं किसिंग सीन करने के बारे में नहीं सोचती थी, न ही लव मेकिंग सीन करती थी मुझे लगता था कि अगर मेरे पास टैलेंट है तो मैं लोगों को अपनी एक्टिंग के जरिए दिखा सकती हूं मुझे ऐसे सीन करने की ज़रूरत नहीं है। लेकिन जिस तरह सिनेमा का एक्सपोज़र हुआ है मुझे लगता है अगर मेकर सही है, अगर मेकर को चीजों को सही दिखाने की समझ है, और अगर स्क्रिप्ट की वाकई ये डिमांड है तो मुझे किसिंग सीन और बोल्ड सेन करने में कोई परेशानी नहीं होगी। मैं अब इसके लिए तैयार हूं। हां लेकिन इसके अलावा मैं अब भी सेंशुअसल सीन्स मूवीज़ करने के लिए तैयार नहीं हूं जिनमें ज्यादातर लव मेकिंग सीन ही दिखाए जाते हैं’।