Dil Chahta Hai से लेकर Zindagi Na Milegi Dobara तक, रोड ट्रिप पर बनी हैं ये 7 बेहतरीन Bollywood फिल्में

HomeCinema

Dil Chahta Hai से लेकर Zindagi Na Milegi Dobara तक, रोड ट्रिप पर बनी हैं ये 7 बेहतरीन Bollywood फिल्में

फरहान अख्तर ने अपनी अगली रोड ट्रिप फिल्म का ऐलान कर दिया है। जी ले जरा फिल्म में प्रियंका, कटरीना और आलिया नजर आएंगी। आमिर, सैफ अली खान और अक्षय खन

फिल्म 'भुज' में होने वाले एक्शन को निर्देशित करेंगे अजय देवगन? धमाकेदार खबर आई सामने!
ऐश्वर्या राय की फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज, दो पार्ट में बनेगी, 500 करोड़ है बजट
“केदारनाथ के बाद सुशांत ने 50 मोबाइल नंबर बदले थे, डेढ़ साल तक हमारी बात नहीं हुई” Abhishek Kapoor on Sushant Singh Rajput suicide he change after Kedarnath for Discredit The Outsiders

फरहान अख्तर ने अपनी अगली रोड ट्रिप फिल्म का ऐलान कर दिया है। जी ले जरा फिल्म में प्रियंका, कटरीना और आलिया नजर आएंगी।

आमिर, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना की फिल्म दिल चाहता है (Dil Chahta Hai) रोड ट्रिप पर बनी अब तक की बेस्ट फिल्म है। इतने सालों बाद भी ये फिल्म दर्शकों की पसंद बनी हुई है। ये फिल्म तीन दोस्तों पर आधारित है जो कि एक रोड ट्रिप पर निकलते हैं और फिर वहां हर साल लौटने का वादा करते हैं। इस फिल्म को कई पुरस्कार भी मिले हैं जिनमें फिल्मफेयर और नेशनल अवॉर्ड समेत कई सारे अवॉर्ड शामिल हैं।

शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म जब वी मेट (Jab We Met) को भला कौन भूल सकता है। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया और फिल्म में शाहिद-करीना की केमिस्ट्री को भी प्यार दिया। ये फिल्म रोड और ट्रेन दोनों ट्रिप पर आधारित है।

आलिया भट्ट के करियर की अब तक की बेस्ट फिल्मों में से एक फिल्म हाइवे (Highway) साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया और रणदीप हुड्डा की जोड़ी को लोगों ने काफी प्यार दिया था। फिल्म क्रिटिक्स को भी खासा पसंद आई।

दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म पीकू (Piku) भी रोड ट्रिप पर बनी बेस्ट फिल्मों में से एक है। इसमें बाप-बेटी की जोड़ी दर्शकों को हंसाने और इमोशनल करने में कामयाब हुई है।

यह रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी। अंजाना अंजानी (Anjaana Anjaani) फिल्म को लोगों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म में रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग को लोगों ने खासा सराहा था।

फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन और अभय देओल की फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा (Zindagi Na Milegi Dobara) दिल चाहता है का ही एक्सटेंडेड वर्जन है। फिल्म में कटरीना कैफ भी हैं। ये फिल्म भी लोगों की टॉप लिस्ट में शामिल है। फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।

अनुष्का शर्मा की फिल्म एनएच 10 साल 2015 में रिलीज हुई थी। फिल्म कुछ खासा कमाल नहीं कर पाई लेकिन अनुष्का की एक्टिंग ने लोगों के दिलों पर छाप छोड़ी थी।

फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने अपनी अगली रोड ट्रिप फिल्म जी ले जरा (Jee Le Zaraa) का ऐलान कर दिया है। जी ले जरा फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया नजर आएंगी। कास्ट के हिसाब से तो ये भी एक हिट फिल्म होने की उम्मीद जताई जा रही है।