Dhanush ने चुराई Shahid Kapoor की हीरोइन, Ajay Devgn को भी लगेगी मिर्ची

HomeCinema

Dhanush ने चुराई Shahid Kapoor की हीरोइन, Ajay Devgn को भी लगेगी मिर्ची

साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) की अपकमिंग फिल्म डी44 (D44) को लेकर चर्चाओं का बाजार तेज गर्म है। फिल्म स्टार धनुष ने अपनी 44वीं के लिए तमिल निर्देशक मि

Dil Bechara के कई सीन में सुशांत सिंह राजपूत की नहीं थी आवाज़, एक्टर की मौत के बाद इस RJ ने की डबिंग
फिल्मकार अनुराग कश्यप, अभिनेत्री तापसी पन्नू के मुंबई, पुणे स्थित ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा : सूत्र
कंगना रनौत को सुलतान छोड़ने पर मिली धमकी, सुशांत के साथ भी यही हुआ | Yashraj Movies threatened Sushant Singh Rajput and Kangana Ranaut

साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) की अपकमिंग फिल्म डी44 (D44) को लेकर चर्चाओं का बाजार तेज गर्म है। फिल्म स्टार धनुष ने अपनी 44वीं के लिए तमिल निर्देशक मिथरान जवाहर के साथ मिलाया है। ये फिल्म तमिल भाषा में बनाई जा रही है। इस फिल्म को शुरुआती तौर पर डी44 कहकर पुकारा जा रहा है। फिल्म के टाइटल का खुलासा मेकर्स गुरूवार की शाम को करने वाले हैं। हाल ही में निर्माताओं ने इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर जरुर बड़ा खुलासा किया है। सन पिक्चर्स के बैनर तले बन रही धनुष की इस अगली फिल्म के लिए निर्माताओं ने बतौर लीड स्टार साउथ फिल्म अभिनेत्री राशी खन्ना (Raashii Khanna) को चुना है।

राशी खन्ना इन दिनों अपने कई दिलचस्प प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चाओं में हैं। वो बॉलीवुड फिल्म स्टार शाहिद कपूर के साथ द फैमिली मैन फेन निर्देशक जोड़ी राज एंड डीके की अगली वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अदाकारा राशी खन्ना और शाहिद कपूर के साथ तमिल फिल्म स्टार विजय सेतुपति भी अहम किरदार में हैं। इसके अलावा राशी खन्ना बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की डेब्यू वेब सीरीज रुद्रा का भी हिस्सा होंगी। इस क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज में राशी खन्ना अजय देवगन के साथ लीड रोल में है। अब राशी खन्ना के हाथ तमिल सुपरस्टार धनुष की ये नई फिल्म लगी है।

राशी खन्ना के अलावा इस फिल्म में अदाकारा नित्या मेनन को भी कास्ट किया गया है। जबकि फिल्म स्टार प्रकाश राज और भारतीराजा भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

सुपरस्टार धनुष के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों कई फिल्मों में बिजी हैं। वो बॉलीवुड फिल्म अतरंगी रे में अक्षय कुमार और सारा अली खान के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो हॉलीवुड फिल्म मेकर्स एवेंजर्स फेम डायरेक्टर रूसो ब्रदर्स की नेटफ्लिक्स फिल्म द ग्रे मैन में नजर आने वाले हैं। जबिक इनके अलावा वो फिल्म मारन और निर्देशक शेखर कम्मुला की फिल्म को लेकर भी चर्चा में है।