अपनी हर फिल्म के लिए ऑडिशन देती आई हैं मल्लिका शेरावत, स्टार किड्स पर कही ये बात

HomeCinema

अपनी हर फिल्म के लिए ऑडिशन देती आई हैं मल्लिका शेरावत, स्टार किड्स पर कही ये बात

बॉलीवुड में मल्लिका शेरावत कोई नया नाम नहीं हैं. तमाम फिल्मों का वे हिस्सा रही हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने करियर में रोमांटिक से लेकर निगेटिव शेड

भारतीय बॉक्सिंग के बाप के करदार में नजर आये सूरज पंचोली जानिए कौन थे हवा सिंह
लेकसिटी में हंसिका मोटवानी:भाई की डेस्टिनेशन वेडिंग में शामिल होने उदयपुर पहुंचीं एक्ट्रेस, पिंक ड्रेस में डांस करती नजर आईं
बॉलीवुड ने खूबसूरत तस्वीरों के साथ मनाया फादर्स डे | Bollywood stars have fun fathers day 2020 with stunning footage

बॉलीवुड में मल्लिका शेरावत कोई नया नाम नहीं हैं. तमाम फिल्मों का वे हिस्सा रही हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने करियर में रोमांटिक से लेकर निगेटिव शेड तक के रोल्स किए हैं. हाल ही में एक्ट्रेस अपनी नई वेब सीरीज RKRKAY को लेकर चर्चा में हैं जिसमें वे गुलाबो के रोल में नजर आई हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में फिल्म के बारे में और अपने करियर ग्राफ के बारे में बातें कीं.

एक्ट्रेस ने बताया कि मुझे इस फिल्म में काम करने के लिए ऑडिशन देना पड़ा. मैं आज तक अपने करियर में बिना ऑडिशन के किसी फिल्म में नजर नहीं आई हूं. यहां तक कि जैकी चैन ने भी मुझे कास्ट करने से पहले कई सारी एक्ट्रेस के ऑडिशन लिए हैं.

प्रॉसेस तो ये हमेशा से रहा है मगर मुझे यकीन है कि ये प्रॉसेस इंडस्ट्री किड्स के लिए भी अगर सेम होता. मगर ऐसा है नहीं. जब रजत ने मुझे इस फिल्म के लिए अप्रोच किया तो मेरा प्रॉपर लुक टेस्ट और स्क्रीन टेस्ट हुआ. साथ ही उन्होंने मुझसे ये भी कहा कि अगर वे उनसे संतुष्ट नहीं हुए तो वे इस रोल के लिए किसी और को चुनेंगे.

दरअसल, होता ये है कि डायरेक्टर शुरुआत में ही सर्टेन होना चाहते हैं कि वे सिर्फ उन्हीं लोगों के साथ काम करेंगे जिन्हें वे चूज करते हैं. इसके अलावा वे किसी अन्य एक्टर के साथ काम करने को लेकर किसी तरह का दबाव नहीं महसूस करना चाहते हैं.

RKRKAY के अलावा एक्ट्रेस एक वेब सीरीज का हिस्सा हैं. जल्द ही इसे रिलीज किया जाएगा. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें इस वेब सीरीज में काम करके अच्छा लगा और इसमें उनका पार्ट परफॉर्मेंस ओरियंटेड है.

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी बिजी रहती हैं और वे अपने कई सारी ग्लैमरस और बोल्ड फोटोज से फैंस को अट्रैक्ट करती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. हालांकि पहले के मुकाबले अब मल्लिका शेरावत कम फिल्मों में ही नजर आती हैं.