Corona: अक्षय कुमार से लेकर रणवीर सिंह तक, मुंबई पुलिस की सेवा में लगी है इन सितारों की वैनिटी वैन

HomeNews

Corona: अक्षय कुमार से लेकर रणवीर सिंह तक, मुंबई पुलिस की सेवा में लगी है इन सितारों की वैनिटी वैन

देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. महाराष्ट्र देश का सबसे प्रभावित राज्य है. उद्धव सरकार ने हालात को काबू में करने के लिए फिलहाल राज्य में

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड से घबरा गईं रतन राजपूत की मां वीडियो जारी After Sushant Singh Rajput suicide Ratan Rajput video viral mentioned my dad and mom anxious
यशराज ने शुरू किया सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान, 30 हजार लोगों को मिलेगी फ्री वैक्सीन
Too Bored for the Weekend? Try Spicing up Your Weekend with These Activities

देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. महाराष्ट्र देश का सबसे प्रभावित राज्य है. उद्धव सरकार ने हालात को काबू में करने के लिए फिलहाल राज्य में लॉकडाउन लगा दिया है. फिल्मों की शूटिंग पर भी फिलहाल रोक लगा दी गई है. कई टीवी शोज़ की शूटिंग मुंबई से बाहर अन्य राज्यों में करने के लिए प्लानिंग की गई थी, लेकिन फिल्मों की शूटिंग करना वो भी ऐसे मुश्किल समय में काफी मुश्किल हो रहा है.

फिल्मों की शूटिंग रुकने से वैनिटी वैन भी पार्किंग में खड़ी हो गई हैं. वैनिटी वैन मालिक केतन रावल ने बताया कि उन्होंने अपनी वैन मुंबई पुलिस की सेवा में लगा दी है क्योंकि पुलिसकर्मी इस समय में भी अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं. पिछले साल कोरोना की पहले लहर के दौरान कई पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत भी हो गई थी. करीब आधा दर्ज वैन्स को पुलिस की सेवा में लगाया गया है.

ये वैन्स कई मशहूर सेलिब्रिटीज जैसे रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और अक्षय कुमार की फिल्मों की शूटिंग के लिए इस्तेमाल हो रही थीं. केतन ने बताया, ‘मैंने रोहित शेट्टी की सर्कस, संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी और आनंद एल राय की फिल्म रक्षा बंधन की वैनिटी वैन को मुंबई पुलिस की सेवा में लगा दिया है.’ केतन रावल ने आगे बताया कि मेरे पास कई सारी वैनिटी वैन हैं और मुंबई पुलिस कोविड के खिलाफ लड़ाई में फ्रंट लाइन वर्कर के रूप में काम कर रही है.

केतन ने आगे बताया कि ये कोई पहली बार नहीं है जब उन्होंने अपनी वैनिटी वैन को सामाजिक सेवा में लगाया है. उन्होंने बताया कि पिछले साल हमने वैन्स को महिला अधिकारियों की सेवा में लगा दिया था. विशेषकर जो फील्ड में अपनी ड्यूटी दे रही थीं. वह इसका इस्तेमाल वॉशरूम और कपड़े चेंज करने के लिए करती थीं क्योंकि ड्यूटी में वर्दी में घर जाने से बेहतर था कि वह कपड़े बदलकर घर जाएं.