Anupamaa के आगे पस्त हुए बाकी शोज, लगातार गिर रही है Imlie की रेटिंग्स

HomeTelevision

Anupamaa के आगे पस्त हुए बाकी शोज, लगातार गिर रही है Imlie की रेटिंग्स

टीवी सीरियल्स की दुनिया में इस हफ्ते काफी हलचल देखने को मिली है। इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है और इस बार कई शोज की रेटिंग्स में उतार-चढ़ाव

The Kapil Sharma Show में महज़ ठहाके लगाने के इतनी मोटी रकम चार्ज करती हैं अर्चना पूरन सिंह,
Bharti Singh के सपोर्ट में कृष्णा अभिषेक, राजू श्रीवास्तव पर भड़के, ‘उन्होंने बहुत ही बकवास की है’
एक्ट्रेस नहीं पत्रकार बनना चाहती थीं सुरेखा सीकरी, जानिए कैसे पहुंचीं एक्टिंग की दुनिया तक

टीवी सीरियल्स की दुनिया में इस हफ्ते काफी हलचल देखने को मिली है। इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है और इस बार कई शोज की रेटिंग्स में उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं।

रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly), सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) और मदालसा शर्मा (Madalsha Sharma) जैसे कलाकार इस सीरियल में अहम रोल अदा करते हैं। इन तीनों कलाकारों ने अपनी जबरदस्त अदाकारी से इस सीरियल में जान भर दी है। हमेशा की तरह इस बार भी ये सीरियल पहले नम्बर पर ही टिका हुआ है।

स्टार प्लस पर आने वाले ‘गुम है किसी के प्यार में’ बंगाली सीरियल ‘कुसुम डोला’ का हिंदी रीमेक है। इस सीरियल की रेटिंग्स में इस हफ्ते जबरदस्त उछाल देखने को मिली है। इस सीरियल में नील भट्ट (Neil Bhatt), आयशा सिंह (Ayesha Singh) और ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आते हैं।

सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqueer Khan) स्टारर सीरियल इस हफ्ते तीसरे पायदान पर है। इस सीरियल का करेंट ट्रैक दर्शकों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। करेंट ट्रैक में मेकर्स सुसाइड और मेंटल स्ट्रेस को ग्लोरिफाई करने की कोशिश कर रहे हैं।

मोहसिन खान (Mohsin Khan) और शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) स्टारर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हाल ही में करण कुंद्रा की एंट्री हुई है। इस सीरियल में जल्द ही सीरत और कार्तिक की शादी होने वाली है और लेटेस्ट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।