Anupama का काव्या से होगा आर या पार का मुकाबला, वनराज के सामने होगी बड़ी चुनौती

HomeTelevision

Anupama का काव्या से होगा आर या पार का मुकाबला, वनराज के सामने होगी बड़ी चुनौती

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर फेमस टीवी सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में एक स

Taarak Mehata… में लगेगा ग्लैमर का तड़का, नई एंट्री देख भूल जाएंगे Disha Vakani
Indian Idol 12: जावेद अख्तर ने ट्रोल हो रही शण्मुखप्रिया को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- ‘तुम्हारी काफी बुराई होनी चाहिए.
वट सावित्री की पूजा में काव्या संग होगा हादसा, ढाल बनकर खड़ी रहेगी अनुपमा

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly), मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) स्टारर फेमस टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में एक साथ कई ट्विस्ट आने वाले हैं. बेटी पाखी की चाहत में अनुपमा कुछ भी कर गुजरने को तैयार है. वहीं काव्या कैसे भी अनुपमा और पाखी को अलग करने में लगी है. आने वाले एपिसोड में आपको दोनों के बीच आर या पार का मुकाबला देखने को मिलेगा. वनराज और शाह परिवार के सामने भी बड़ी चुनौती होगी.

अनुपमा (Anupama) एकेडमी से लौटेगी तो पाखी उसे काव्या के सामने बेइज्जत करेगी. अनुपमा के माफी मांगने के बाद भी पाखी भड़क जाएगी. काव्या के बहकावे में आई पाखी अनुपमा को खूब खरी-खोटी सुनाएगी. पाखी अनुपमा की कोई भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है. इस वजह से समर भी गुस्सा जाएगा और पाखी को फटकार लगाएगा. दोनों के बीच जमकर कहा-सुनी होगी.

अनुपमा (Anupama) को काव्या का प्लान समझ में आ जाएगा और वो काव्या (Madalsa Sharma) को उसकी बेटी पाखी से दूर रहने के लिए कहेगी. साथ ही कहेगी कि वो ऐसी गलती दोबारा न करे, लेकिन काव्या कहां सुधरने वालों में है. अगली सुबह ही काव्या फिर से अपने मकसद को पूरा करने में लग जाएगी और पाखी को फिर से भड़काएगी. पाखी और समर के सामने ही काव्या अनुपमा को चुनौती देगी कि वो उसके साथ एक डांस मुकाबला करे. समर इस पर काव्या और पाखी से बहस करेगा.

इस बात को तूल देते हुए काव्या (Madalsa Sharma) कहेगी बिना मुकाबले के ये कैसे तय किया जा सकता है कि कौन बेस्ट डांसर है. पहले अनुपमा (Anupama) कई बार मना करेगी और फिर पाखी के कई बार ताना मारने के बाद इस मुकाबले के लिए तैयार हो जाएगी. अनुपमा और काव्या दोनों के बीच डांस मुकाबला होगा और इसको जज शाह परिवार और वनराज करेंगे. वनराज के सामने इस बार किसी एक चुनने की चुनौती होगी. जहां एक और काव्या ये मुकाबला जीतना चाहती है तो वहीं अनुपमा दिल से डांस करेगी.

काव्या मन में ठान लेगी की कैसे भी अनुपमा (Anupama) और पाखी को अलग करना है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ये मुकाबला कौन जीतता है.