Anupama को रुलाकर घर से निकलेगी किंजल, मौके का फायदा उठाकर काव्या लगाएगी बा को मक्खन

HomeTelevision

Anupama को रुलाकर घर से निकलेगी किंजल, मौके का फायदा उठाकर काव्या लगाएगी बा को मक्खन

रुपाली गांगुली मदालसा शर्मा और सुधांशु पांडे स्टारर फेमस टीवी सीरियल 'अनुपमा' में एक साथ कई ट्विस्ट आने वाले हैं. एक और जहां काव्या और वनराज दोनों की

बिग बॉस के घर में एंट्री करेंगी एकता कपूर, मिर्जापुर के मुन्ना भैया संग आएंगी नजर
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की बबीता जी ने कराया हेयरकट, फैन्स बोले- कातिलाना लग रही हो
Super Dancer 4 Judges Salary Revealed: एक एपिसोड के लिए लाखों वसूल करती हैं Shilpa Shetty और गीता मां, हैरत में डालेगी Anurag Basu की सैलरी

रुपाली गांगुली मदालसा शर्मा और सुधांशु पांडे स्टारर फेमस टीवी सीरियल ‘अनुपमा‘ में एक साथ कई ट्विस्ट आने वाले हैं. एक और जहां काव्या और वनराज दोनों की नौकरी जा चुकी है तो वहीं अनुपमा की एकेडमी शुरू हो गई है. करियर में जहां अनुपमा आगे बढ़ रही है तो वहीं उसके निजी जीवन में रिश्ते बिखर रहे हैं. अनुपमा हर रिश्ते को संभालने में लगी है. वैसे आने वाले एपिसोड में वनराज और अनुपमा से बेटा समर नाराज नजर आएगा. वहीं किंजल–पारितोष भी शाह परिवार का घर छोड़ देंगे. यही नहीं कव्या भी बा का दिल जीतने की हर कोशिश में लग जाएगी. 

काव्या (Madalsa Sharma) और बा के बीच अच्छी दोस्ती हो गई है और काव्या बा को मेकओवर देगी, जिससे बा उसे और पसंद करने लगेंगी. बा काव्या को हिदायत देंगी कि वो वनराज को समझे और साथ ही साथ उसे प्यार भी दे ताकि दोनों के बीच का रिश्ता सुधरे. बा के समझाने का बाद काव्या का वनराज के प्रति रवैया बदल जाएगा. 

वहीं राखी की बात मान कर पारितोष शाह परिवार का घर छोड़ने के लिए तैयार हो जाएगा. अब वो किंजल के साथ कहीं और अपना घर बसाने के बारे में सोचेगा. पारितोष और किंजल, अनुपमा (Anupama) का घर छोड़कर जाने के लिए तैयार रहेंगे. वनराज (Sudhanshu Pandey) इस फैसले की खिलाफत करेगा. पारितोष परिवार से गुजारिश करेगा और अनुपमा उसे घर से जाने की इजाजत दे देगी. अपना बैग लेकर परितोष और किंजल घर से निकल जाएंगे. अनुपमा घर के दरवाजे पर खड़ी रोएगी.