विवादों के बीच अक्षय ने रिलीज किया ‘लक्ष्मी’ का नया पोस्टर, कियारा का दिखा अलग अंदाज

HomeCinema

विवादों के बीच अक्षय ने रिलीज किया ‘लक्ष्मी’ का नया पोस्टर, कियारा का दिखा अलग अंदाज

एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी को लेकर पूरे देश में जबरदस्त बवाल देखने को मिला है। बवाल भी ऐसा कि फिल्म पर जमकर राजनीति शुरू हो गई, धमकियां दी जान

Shravan Rathod के निधन से सदमे में बॉलिवुड, अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार तक सभी दुखी
शनाया कपूर के किसिंग सीन देखकर कैसा होगा पिता संजय कपूर का रिएक्शन? महीप ने बताया
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके हमशक्ल ने चौंकाया Sushant singh rajput duplicate video goes viral, Followers react on it

एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी को लेकर पूरे देश में जबरदस्त बवाल देखने को मिला है। बवाल भी ऐसा कि फिल्म पर जमकर राजनीति शुरू हो गई, धमकियां दी जाने लगीं और फिल्म को बैन करने की मांग भी उठी। अब इस विवाद के बीच मेकर्स ने फिल्म का नाम तो बदल लिया है। अक्षय की फिल्म अब लक्ष्मी बॉम्ब की जगह सिर्फ लक्ष्मी रह गई है। टाइटल का बदलना मेकर्स की मुसीबत को कम कर सकता है।

लक्ष्मी का नया पोस्टर रिलीज
अब अक्षय कुमार ने लक्ष्मी का सोशल मीडिया पर एक नया पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर में कियारा आडवाणी का एकदम नया लुक दिख रहा है। वहीं पोस्टर में अक्षय भी लक्ष्मी बन किनारे पर खड़े दिख रहे हैं। फिल्म के नए पोस्टर को देख फैन्स खासा उत्साहित हो गए हैं। फिल्म के नए पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय कहते हैं- अब हर घर में आएगी लक्ष्मी, घर वालों के साथ तैयार रहना 9 नवंबर को। अक्षय का इतना कहना ही फैन्स के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा रहा है।