Shravan Rathod के निधन से सदमे में बॉलिवुड, अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार तक सभी दुखी

HomeCinema

Shravan Rathod के निधन से सदमे में बॉलिवुड, अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार तक सभी दुखी

नब्‍बे में दशक में बॉलिवुड के सिनेमाई पर्दे को अपने संगीत से साजने वाली नदीम-श्रवण (Nadeem-Shravan) की जोड़ी टूट गई है। कोरोना ने श्रवण राठौर (Shravan

Toofaan Teaser: वाकई ‘तूफान’ मचा रहे हैं फरहान अख्‍तर, फैन्‍स बोले- थ‍िएटर में रिलीज क्‍यों नहीं किया?
Tiger Shroff अपनी फिल्मों में खुद करते हैं खतरनाक स्टंट सीन, जानिए कैसे
सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड पर शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया रिएक्शन | Shatrughan Sinha Speaks About Sushant Singh Rajput Suicide And Nepotism

नब्‍बे में दशक में बॉलिवुड के सिनेमाई पर्दे को अपने संगीत से साजने वाली नदीम-श्रवण (Nadeem-Shravan) की जोड़ी टूट गई है। कोरोना ने श्रवण राठौर (Shravan Rathod Death) को हमसे छीन लिया। गुरुवार रात करीब 9:30 बजे श्रवण राठौर ने मुंबई के अस्‍पताल में आख‍िरी सांसे लीं। उनकी मौत ने पूरी इंडस्‍ट्री को झकझोर (Bollywood Celebs Mourn Demise) कर रख दिया है। अजय देवगन (Ajay Devgn) से लेकर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रीतम (Pritam) से लेकर श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) तक श्रवण राठौर के इस तरह चले जाने से गमजदा हैं। पूरी इंडस्‍ट्री म्‍यूजिश‍ियन के परिवार के साथ इस मुश्‍क‍िल वक्‍त में एक होकर खड़ी है। दखद घड़ी में सभी उनकी आत्‍मा की शांति के लिए कामना कर रहे हैं।

अजय देवगन से पहले सुबह 6:46 बजे अक्षय कुमार ने ट्वीट किया, ‘कंपोजर श्रवण की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। नदीम-श्रणव ने 90 के दशक और उसके बाद भी बहुत सी फिल्‍मों में जादू चलाया था, इनमें ‘धड़कन’ भी शामिल है, जिसने मेरे करियर में बड़ा योगदान दिया। दिल की गहराइयों से मेरी संवेदनाएं उनके परिवर के साथ हैं।

प्रड्यूसर अशोक पंडित ने गुरुवार रात को ट्वीट किया, ‘फिल्म इंडस्‍ट्री ने सबसे पॉप्‍युलर म्‍यूजिक कंपोजर्स को खो दिया। आज रात 9.30 बजे उनके निधन ने संगीत और फिल्म बिरादरी में एक शून्य पैदा कर दिया है। वह अपने संगीत के साथ जीवित रहेंगे। परिवार के साथ सहानुभूति और संवेदनाएं। ऊं शांति।